मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं : ताहिर राज भसीन

ताहिर राज भसीन नेटफ्लिक्स की आगामी रहस्यमयी थ्रिलर में नजर आने वाले 

मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं : ताहिर राज भसीन

बॉलीवुड अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं। ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ताहिर राज भसीन अब नेटफ्लिक्स की आगामी रहस्यमयी थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर ताहिर ने कहा, मुझे हमेशा से ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते हैं। यह थ्रिलर-मिस्ट्री वेब सीरीज हर उस चीज से भरपूर है, जो दर्शकों को रोमांचित करेगी और हर मोड़ पर चौंका देगी।

ताहिर ने अपने निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा - मुझे खुशी है कि सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और मेरे निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा जैसे दिग्गजों ने मुझे अपनी इस जबरदस्त कहानी के लिए उपयुक्त समझा। मैं उनके काम का हमेशा से फैन रहा हूं और उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। इस सीरीज में इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकार भी पहली बार साथ आ रहे हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि हम सेट पर एक बेहतरीन रचनात्मक तालमेल बना पाएंगे और इस कहानी को जीवंत कर सकेंगे।

ताहिर ने कहा, नेटफ्लिक्स के साथ मेरा पिछला प्रोजेक्ट ‘ये काली काली आंखें’ जबरदस्त हिट रहा था और इस शो की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। ऐसे में दर्शकों की इस नई वेब सीरीज से भी बड़ी उम्मीदें होंगी और मुझे पूरा भरोसा है कि यह रहस्यमयी कहानी उन्हें पूरी तरह से बांधे रखेगी।

यह शो बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस अल्केमी प्रोडक्शंस के तहत बनाया जा रहा है। इसे ‘रंग दे बसंती’ और ‘उंगली’ जैसी फिल्मों के लेखक-निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा ने लिखा और निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स की इस जबरदस्त थ्रिलर में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के साथ सोनी राजदान, हरलीन सेठी, अनुप सोनी, सुमीत व्यास और चैतन्य चौधरी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

 

Read More जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय : शाही अंदाज में तेलुगू रस्मों से हुई शादी, दो अलग-अलग परंपराओं का संगम 

Read More गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की दिखाई पहली झलक : रमजान में मक्का पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च