जाह्नवी कपूर ने अपनी तेलुगु स्पीच से किया सभी को प्रभावित, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

अभिनेत्री ने भावुक होकर तेलुगु में कहा

जाह्नवी कपूर ने अपनी तेलुगु स्पीच से किया सभी को प्रभावित, दर्शकों ने की जमकर तारीफ

ए.आर. रहमान के हैदराबाद कॉन्सर्ट में फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने तेलुगु स्पीच देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ ने सबको प्रभावित किया। भावुक अंदाज़ में बोले गए उनके शब्दों पर दर्शकों ने तालियां बजाईं, जबकि नेटिज़न्स ने उनकी तारीफों के पुल बांधे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी तेलुगु स्पीच से सभी को प्रभावित कर दिया। हाल ही में हैदराबाद में हुए ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट में अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन को पहुंची जाह्नवी कपूर ने अपनी तेलुगु भाषा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान उनके साथ उनके को-स्टार राम चरण के साथ उनकी फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना भी साथ थें।

गौरतलब है कि जहां रहमान के संगीत ने शाम को जादुई बना दिया था, वहीं जाह्नवी ने अपनी तेलुगु स्पीच से उस जगमगाती रात को और रोशन कर दिया। मंच पर अपने दर्शकों के सामने मौजूद जान्हवी कपूर ने जैसे ही तेलुगु में बोलना शुरू किया, वैसे ही सारा माहौल उनके दर्शकों की तालियों से गूँज उठा। जान्हवी कपूर के तेलुगु स्पीच की खासियत उनकी भाषा के साथ, उनका आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रयास भी था, जिससे सभी प्रभावित थे।

मौके पर जाह्नवी ने भावुक होकर तेलुगु में कहा- नेनु ई रोजु ना आइडल्स तो ई स्टेज मीदा उन्नंदुकु नाकु चला आनंदं गा उंदी। ई सिनेमा लो भागमय्ये अवकाशं दोरिकिनंदुकु ना अद्दष्टं गा भावना इस्तुन्नानु। उन्होंने कहा- मीकु बागा नचुतुंदानी अनुकुंतुन्नानु। ई सिनेमा तो मीकु ओका यूनिक, ओका डिफरेंट एक्सपीरियंस इव्वटानिकी चला हार्ड वर्क चेसाम। आज मैं अपने आइडल्स के साथ इस मंच पर खड़ी हूं, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा- मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। इस फिल्म के जरिए आपको एक अनोखा और अलग अनुभव देने के लिए हमने बहुत मेहनत की है। उनके इस स्पीच पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

हालांकि, अपनी तेलुगु स्पीच के दौरान उनकी सहज अभिव्यक्ति और दर्शकों से उनके भावनात्मक जुड़ाव ने यह दिखा दिया कि वह नई भाषाएं और संस्कृतियां अपनाने के लिए कितनी समर्पित हैं। फैन्स और नेटिजन्स ने उनकी इस कोशिश की न सिर्फ जमकर तारीफ की, बल्कि इसे दिल छू लेने वाली और बेहद प्रभावशाली बताया।

Read More फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर धमाल : पहले सप्ताह में की 623 करोड़ की कमाई, धुंआधार कमाई का सिलसिला जारी

 

Read More बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज : अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!

Read More ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला