कमल हसन ने कल्कि 2898एडी में अपने लुक के बारे में बताया

कमल हसन ने कल्कि 2898एडी में अपने लुक के बारे में बताया

कमल हासन ने  बताया कि टीम कल्कि 2898 एडी में उनके परफेक्ट लुक के लिए लॉस एंजिल्स कई बार गई और वह उम्मीद करते हैं कि दर्शकों से उनके नए अपीयरेंस की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। 

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन ने अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी में अपने लुक के बारे में बताया।

कमल हसन अपनी फिल्मों में अपने लुक को लेकर प्रयोग करते रहते हैं। कल्कि 2898 एडी में कमल हसन ने यास्कीन की भूमिका निभायी है। कमल हसन का लुक रौंगटे खड़े करने वाला है। कमल हासन ने बताया कि वह पुराने लुक्स को रिपीट करने से बचते हैं। उन्होंने बताया कि वह कल्कि 2898 एडी के लिये कुछ अपना सोच रहे थे. लेकिन फिर उन्हें अहसास हुआ कि वह लुक अमिताभ  के लुक में है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कवच पहने का सोचा, लेकिन प्रभास को वह मिल गया था। कमल हासन ने  बताया कि टीम कल्कि 2898 एडी में उनके परफेक्ट लुक के लिए लॉस एंजिल्स कई बार गई और वह उम्मीद करते हैं कि दर्शकों से उनके नए अपीयरेंस की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। 

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल