मेघना गुलजार की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम हैंडल पर दायरा की घोषणा

प्रोजेक्ट में काम करना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा

मेघना गुलजार की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर, इंस्टाग्राम हैंडल पर दायरा की घोषणा

तलवार से लेकर राजी तक, मैं उनके काम की प्रशंसक रही हूं और उनके प्रोजेक्ट में काम करना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्मकार मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म दायरा में काम करती नजर आयेंगी। फिल्म दायरा में करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करती नजर आयेंगी। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म दायरा में काम करने की घोषणा की है। करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, ''मेरा मानना है कि मैं एक निर्देशक की कलाकार हूं। और इस बार मैं हमारे सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक, मेघना गुलजार और शानदार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

मैं इनके काम की प्रशंसक हूं। अपनी ड्रीम टीम दायरा से बस यही कहूंगी आइए मिलकर आगे बढ़ते हैं। करीना कपूर ने कहा, हिेदी सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपनी अगली फिल्म दायरा की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, जिसकी निर्देशक मेघना गुलजार हैं। तलवार से लेकर राजी तक, मैं उनके काम की प्रशंसक रही हूं और उनके प्रोजेक्ट में काम करना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना