कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 को किया लॉक, फैंस में बढ़ा उत्साह 

अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार 

कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी रिलीज ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 को किया लॉक, फैंस में बढ़ा उत्साह 

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी। ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद कार्तिक फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। समीर विदवान्स निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस व नम: पिक्चर्स निर्मित इस फिल्म में वे अनन्या पांडे संग नजर आएंगे। दर्शक इस जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 के अवसर पर रिलीज होगी। पिछली दीवाली अपनी रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 की तारीख पक्की कर दी है।

पिछले कुछ वर्षों में खुद को देश के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक साबित करने वाले कार्तिक आर्यन अब शानदार ओपनिंग की गारंटी बन चुके हैं, फिर चाहे बात मसाला एंटरटेनर की हो या रोमांटिक ड्रामा की। उनकी सहजता, आकर्षण और बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें नए दौर के व्यावसायिक सिनेमा का चेहरा बना दिया है, जो युवाओं और पारिवारिक दर्शकों, दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हो चुके हैं।

फिलहाल ‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ के बाद एक बार फिर अनन्या पांडे के साथ लौट रहे कार्तिक आर्यन के लिए उनके दर्शक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अपनी पिछली फिल्म में भी इस ऑन स्क्रीन जोड़ी ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था।

धर्मा प्रोडक्शंस और नम: पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के निर्देशक समीर विदवान्स है, जिनके साथ कार्तिक ‘सत्या प्रेम की कथा’ जैसी खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल पिछली दिवाली पर खुशियां बिखेरने के बाद इस क्रिसमस को अपने प्यार और सुरों से सजाने आ रहे कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड सर्कल में भी काफी खासा उत्साह है। 

Read More प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका पादुकोण का दिखा ग्लैमरस अंदाज : ‘किंग’ की शूटिंग में अभिनेत्री ने पहनी 23000 रुपए की ड्रेस, तस्वीरें वायरल 

 

Read More FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Read More Met Gala 2026 : भारतीय रॉयल्टी का जलवा, गोल्डन साड़ी में दिखी ईशा अंबानी; जयपुर राजपरिवार से गौरवी-पद्मनाभ ने रखा रेड कार्पेट पर कदम

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध