कैटरीना कैफ को पसंद आयी पति विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर

कैटरीना कैफ को पसंद आयी पति विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर

देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनाई गई है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपने पति विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर बेहद पसंद आई है।

देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनाई गई है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। सैम बहादुर फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म आज रिलीज हो गयी है।

विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ को सैम बहादुर पसंद आयी है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर सैम बहादुर का एक पोस्टर शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा है।

कैप्शन में कैटरीना कैफ ने लिखा, सैम बहादुर, मेघना गुलजार इतनी काव्यात्मक खूबसूरत क्लासिक फिल्म है, जो हमें दूसरे युग में ले जाती है। आप उनकी कहानी को बताने का जुनून और हर शॉट में विस्तार पर ध्यान देख सकते हैं। और सैम !!!ज् ग्रेस, वीरता, धैर्य क्या परफॉर्मेंस है, फ्लॉलेस, मैं हैरान हूं, आप बहुत प्रेरणादायक हैं, अपनी कला के प्रति बेहद शानदार अलग तरीके से सच्चे हैं। आपको स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरते हुए देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने पिछले साल आपको खुद को इस फिल्म में ढ़ालते और सैम में बदलते देखा है। याद रखा जाने वाला परफॉर्मेंस विक्की कौशल। रॉनी स्क्रूवाला और आरएवीपी मूवीज को बधाई।इस पोस्ट को शेयर करते ही विक्की कौशल ने रिएक्शन देते हुए लिखा, आप मेरी सुपरपॉवर हैं। और हार्ट इमोजी शेयर किया है।

Read More कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा ने फिल्म माय मेलबर्न की स्पेशल स्क्रीनिंग में की शिरकत

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत