कृति खरबंदा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर की दिल की बात, कहा- वो चार से छह दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन थे 

अभिनेत्री अपनी पीढ़ी की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक 

कृति खरबंदा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर की दिल की बात, कहा- वो चार से छह दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन थे 
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति ने अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपने जुड़ाव की बात की है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति ने अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपने जुड़ाव की बात की, जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को परिभाषित करता है। कृति खरबंदा का कहना है कि कि उनके लिए प्यार महज एक एहसास नहीं, बल्कि एक सच्चाई है, जिसे वह हर दिन जीती हैं।

कृति खरबंदा अपनी पीढ़ी की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने ‘राणा नायडू सीजन 2’ में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, लेकिन उनके ऑन-स्क्रीन टैलेंट से परे, जो चीज कृति को और भी खास बनाती है, वह है उनका रिश्ता पुलकित सम्राट के साथ। अपने लंबे समय के पार्टनर पुलकित सम्राट के साथ अपनी शादी को लेकर कृति ने दिल खोलकर उस जादू, खुशी और गहरे जुड़ाव की बात की जो उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को परिभाषित करता है।

कृति ने कहा- वो चार से छह दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दिन थे। मेरे पास उसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम बस पुलकित और कृति थे। कृति ने साझा किया कि उनकी शादी महज दो लोगों का मिलन नहीं थी, बल्कि एक ऐसी मोहब्बत का उत्सव थी, जो किस्मत जैसी लगती है। उन्होंने कहा- मुझे मेरे सपनों की शादी मिली। मुझे मेरे सपनों का परिवार मिला। मुझे यह पसंद है कि मैं घर लौटती हूं और वो मेरा घर है।

अभिनेत्री ने कहा- पुलकित और मैंने शादी से पहले एक-दूसरे की वेडिंग ड्रेस नहीं देखी थी। मैं एक बहुत पारंपरिक शादी चाहती थी और इस बारे में मेरी सोच बिल्कुल स्पष्ट थी। हर बार जब मैं उसे दूल्हे के रूप में देखती थी, वो पल कुछ और ही था। मैंने उसे उसी पल, उसी वरमाला में अपना बना लिया।

Read More ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

कृति ने कहा कि पुलकित के साथ उनका रिश्ता परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम है, जो प्रेम में जड़ें रखता है और आपसी सम्मान से बंधा है।

Read More संगीत जगत में शोक की लहर: पार्श्वगायिका एस जानकी ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी ने जताया दुख

 

Read More ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज : शहनाज गिल और जय रंधावा की सरहदों को चुनौती देती प्रेम कहानी, जानें रिलीज डेट

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप