नए डांसिंग स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्मफेयर मंच पर मचाया धमाल, डांस परफॉर्मेंस से फैंस को बनाया दिवाना

अभिनेता ने शुरुआत शम्मी कपूर के सदाबहार गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ से की

नए डांसिंग स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्मफेयर मंच पर मचाया धमाल, डांस परफॉर्मेंस से फैंस को बनाया दिवाना

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी हाई-एनर्जी डांस परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा। शम्मी कपूर, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और ऋतिक रोशन के आइकॉनिक गानों पर स्टाइलिश एक्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सोशल मीडिया पर उनके डांस की खूब तारीफ हुई और यह रात की सबसे चर्चित प्रस्तुति बन गई।

मुंबई। 70वें फिल्मफेयर अवॉड्र्स का टेलीकास्ट देशभर में तब चर्चा का विषय बन गया, जब सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी।

अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सिद्धांत ने ऐसा हाई-एनर्जी एक्ट पेश किया कि वो रात की सबसे चर्चित प्रस्तुति बन गई। हिंदी सिनेमा में डांस को नई पहचान देने वाले दिग्गज सितारों को शानदार ट्रिब्यूट देते हुए सिद्धांत ने दर्शकों को बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस युगों की सैर करवाई। इसकी शुरुआत उन्होंने शम्मी कपूर के सदाबहार गाने ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ से की, जिसमें उन्होंने उस दौर की बेफिक्र अदा और जोश को बखूबी जिया। इसके बाद उन्होंने जीतेंद्र के ‘एक आंख मारूं तो’ पर झूमते हुए सबको नचा दिया और फिर मिथुन चक्रवर्ती के ‘जूली जूली’ पर डिस्को बीट्स से माहौल में आग लगा दी।

इसके बाद सिद्धांत ने अपने अंदाज में मस्ती का तड़का लगाया ‘साड़ी के फॉल सा’ पर, जिसमें उनका स्टाइल और आत्मविश्वास देखते ही बनता था। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने ऋतिक रोशन के ‘कहो ना प्यार है’ और ‘दिल ने दिल को पुकारा’ के आइकॉनिक स्टेप्स दोहराए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब तक किसी भी फिल्म में अपने डांस का जलवा नहीं दिखाने वाले सिद्धांत ने इस परफॉर्मेंस से इस कदर सबको हैरान कर दिया कि सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई। 

 

Read More ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 

Read More ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट  ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 
‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज, उत्साह बढ़ा। रितेश विलासराव देशमुख निर्देशित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर आधारित। भव्य...
ईरान युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में शेयर बाजार में तेजी : सेंसेक्स 1,900 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा
अमेरिका में एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश : आबादी पर कोई असर नहीं, पायलट सुरक्षित
आरएएस भर्ती 2024 : 9वें चरण के साक्षात्कार आज से शुरू, 1 से 17 अप्रैल तक आयोजित
वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोतरी : कंपनियों ने बढ़ाएं 195 रुपए, अब 2,031 का मिलेगा
आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद
आईएफएल : स्थिति मजबूत करने उतरेगी आरयूएफसी, चौथे घरेलू मुकाबले में चानमारी से मुकाबला