फिल्म ‘परम सुंदरी’ का रोमांटिक गाना ‘परदेसिया’ रिलीज, सिद्धार्थ और जाह्नवी की दिखी शानदार बॉन्डिंग 

गाने को सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने गाया 

फिल्म ‘परम सुंदरी’ का रोमांटिक गाना ‘परदेसिया’ रिलीज, सिद्धार्थ और  जाह्नवी की दिखी शानदार बॉन्डिंग 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ का रोमांटिक गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हो गया है।

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ का रोमांटिक गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चा में हैं। दिनेश विजान निर्मित इस फिल्म का गाना ‘परदेसिया’ रिलीज कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है। इस गाने को सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने गाया है। सचिन-जिगर की जोड़ी ने इस गाने का संगीत तैयार किया है, जबकि लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। मेकर्स ने इस गाने को शेयर करते हुए लिखा- वो गाना, जिसका आपको इंतजार था।

गाना रिलीज करने के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। कैप्शन में बताया गया है कि, नॉर्थ को साउथ से मिलाने वाली सबसे बड़ी और शानदार लव स्टोरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को महसूस करें और जीने की कोशिश करें।

सचिन-जिगर ने कहा- ‘परदेसिया’ एक ऐसा जादुई गाना है, जिसमें सब कुछ परफेक्ट बैठ गया। इमोशन, आवाज, लिरिक्स और टाइमिंग। हमें कुछ ऐसा बनाना था, जो नया भी लगे और सदियों पुराना भी और जब सोनू निगम ने इसे गाया वो भी उनके जन्मदिन पर तो लगा, जैसे सितारे भी हमारी टीम में हैं। उनकी आवाज में जो दर्द है, वो कोई बना नहीं सकता। कृष्णकली की आवाज ने उसमें रहस्य और जादू जोड़ दिया और अमिताभ भट्टाचार्य, वो शब्द नहीं लिखते, वो एहसास उकेरते हैं।

 

Read More ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी पर दस्तक : 5 जून से जियो-हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम, बॉक्स ऑफिस पर किया रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन 

Read More कान्स में गूँजा ‘लालो’ का नाम : गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मंच पर मिली पहचान

Read More कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
भजनलाल शर्मा ने 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को लेकर विभागों को सख्त निर्देश दिए। कर चोरी, अवैध खनन, शराब तस्करी...
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन