राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने बिखेरा जलवा, वीकेंड के दौरान की 14 करोड़ की कमाई 

फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हुई 

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने बिखेरा जलवा, वीकेंड के दौरान की 14 करोड़ की कमाई 
फिल्म ‘मालिक’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 14 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 14 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘मालिक’ की कहानी अस्सी के दशक में उत्तर प्रदेश के इलाहबाद शहर की पृष्ठभूमि पर गढ़ी गई है। इस फिल्म की कहानी एक आम आदमी के गैंगस्टर बनने के सफर पर आधारित है। राजकुमार राव ने इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म ‘मालिक’ 11 जुलाई को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘मालिक’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 3.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 5.09 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ‘मालिक’ भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 14 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।  

पुलकित द्वारा निर्देशित,‘मालिक’ में राजकुमार राव के अलावा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ शुक्ला और अंशुमान पुश्कर भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी के साथ मिलकर किया है।

 

Read More अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर

Read More दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

Read More ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा