अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 15 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और दिवंगत असरानी नजर आएंगे। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। ‘भूत बंगला’ से पहले अक्षय और प्रियदर्शन ‘हेराफेरी’, ‘गरम मसाला’,‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’,‘दे दना दन’और ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे।

शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, ‘भूत बंगला’ को प्रोड्यूस कर रही हैं। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार लालटेन लेकर एक टीले पर बैठे हैं। पोस्टर पर लिखा है 15-05-2026। इसके कैप्शन में लिखा है- बंगले से एक खबर आई है। दरवाजे 15 मई 2026 को खुलेंगे। सिनेमाघरों में मिलते हैं।

 

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब