बैंगलोर में केडी- द डेविल की शूटिंग करेंगी शिल्पा शेट्टी
क नए अवतार में नजर आएगी
ध्रुवा सरजा इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वी रामचंद्रन , संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत केडी-द डेविल को प्रेम द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म केडी- द डेविल की शूटिंग बैंगलोर मे करेंगी। शिल्पा शेट्टी बैंगलोर में अपनी आगामी फिल्म केडी- द डेविल की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस फिल्म में शिल्पा सत्यवती की भूमिका मे नजर आयेंगी। 1970 के दशक में बैंगलोर में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस एक्शन पीरियड एंटरटेनर में शेट्टी एक नए अवतार में नजर आएगी।
ध्रुवा सरजा इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वी रामचंद्रन, संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत केडी-द डेविल को प्रेम द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

Comment List