गायक भूपिन्दर सिंह का निधन
करोगे याद तो...
भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इसी दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया।
मुंबई। मशहूर गायक भूपिन्दर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 साल के थे। भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी।
क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इसी दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7.45 बजे उनका निधन हो गया। भूपिन्दर का जन्म पंजाब की पटियाला रियासत में 6 फरवरी, 1940 को हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह सिख थे। वो खुद भी बहुत अच्छे संगीतकार थे।

Comment List