ताहा शाह बदुशा की फिल्म ‘पारो’ ऑस्कर की आधिकारिक एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल, ब्राइड स्लेवरी पर बनी फिल्म को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति भोईर ने किया 

ताहा शाह बदुशा की फिल्म ‘पारो’ ऑस्कर की आधिकारिक एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल, ब्राइड स्लेवरी पर बनी फिल्म को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

ताहा शाह बदुशा अभिनीत फिल्म ‘पारो-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ ऑस्कर 2026 की आधिकारिक एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल हुई है। तृप्ति भोईर निर्मित और गजेंद्र अहिरे निर्देशित यह फिल्म दुल्हन तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना पा चुकी है।

मुंबई। ताहा शाह बदुशा अभिनीत फिल्म ‘पारो-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’ 98वें अकादमी अवॉड्र्स (ऑस्कर) 2026 के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज द्वारा जारी आधिकारिक ऑस्कर एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल की गई है। इसके साथ ही ‘पारो’ उन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की सूची में आ गई है, जिन्होंने अकादमी के तय मानकों और योग्यता शर्तों को पूरा किया है।

फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर और सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति भोईर ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान प्रख्यात निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने संभाली है। ‘पारो’ एक संवेदनशील और सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है, जो दुल्हन तस्करी यानी ब्राइड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर और अनदेखे मुद्दे को सामने लाता है। फिल्म में ताहा शाह बदुशा के साथ तृप्ति भोईर और गोविंद नामदेव भी अहम भूमिकाओं में हैं। अपनी विषयवस्तु और प्रभावशाली कहानी के चलते फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों और सर्किट्स में पहले ही सराहना बटोर चुकी है।

ऑस्कर एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल होना फिल्म की कलात्मक गुणवत्ता, सामाजिक प्रासंगिकता और अकादमी के सबमिशन व स्क्रीनिंग नियमों के अनुरूप होने को दर्शाता है। हालांकि, यह सीधे नामांकन की गारंटी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय अवॉड्र्स की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ताहा शाह बदुशा ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मुझे बेहद गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि ‘पारो’ को ऑस्कर एलिजिबिलिटी लिस्ट में जगह मिली है। यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उन आवाजों का प्रतिनिधित्व है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे सरहदों से परे देखा और सुना जाना चाहिए। मैं पूरी टीम और उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर पर भरोसा किया। उम्मीद है कि यह पहचान अर्थपूर्ण सिनेमा के लिए नए दरवाजे खोलेगी, जो संवेदना, जागरूकता और बदलाव को प्रेरित करे।

Read More गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की दिखाई पहली झलक : रमजान में मक्का पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज 

गौरतलब है कि ऑस्कर एलिजिबिलिटी के साथ ‘पारो’ ने वैश्विक स्वतंत्र सिनेमा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भारतीय कहानियों की बढ़ती पहचान को भी रेखांकित करती है।

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

 

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आईटीबी बर्लिन 2026 में भारत को जीवंत सभ्यता और समृद्ध विरासत का संगम बताया।...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत