खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फस्र्ट लुक रिलीज, 14 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'रिश्ते' का फस्र्ट लुक रिलीज, 14 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रिश्ते'  का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रिश्ते' का फस्र्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म रिश्ते का निर्माण शर्मिला आर. सिंह ने किया है, और इसकी प्रस्तुति रौशन सिंह ने की है। वहीं, फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

 फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर में खेसारीलाल यादव बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर का कोट पहना है, जो उनके एक अलग अंदाज को दर्शा रहा है। उनके पीछे चार लोग धोती और सफेद गमछे में नजर आ रहे हैं।   फिल्म रिश्ते को लेकर  खेसारीलाल यादव ने कहा कि रिश्ते की कहानी भावनाओं से भरपूर है और यह दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। हम दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने की उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म में रिश्तों की अहमियत और गहराई को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।

निर्माता शर्मिला आर.सिंह ने फिल्म 'रिश्ते' को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोडऩे का काम करेगी। 'रिश्ते' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और परिवार के महत्व को दर्शाने वाली एक कहानी है। भोजपुरी सिनेमा लगातार आगे बढ़ रहा है, और हम इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक गहरी सामाजिक और पारिवारिक संवेदना भी देखने को मिलेगी, जिससे हर दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा। हम पूरी टीम के साथ मिलकर इसे दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

रौशन सिंह ने बताया कि फिल्म का कंटेंट, संगीत, लोकेशन और प्रस्तुति सभी दर्शकों को एक नई अनुभूति देने वाले हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे 14 मार्च को सिनेमाघरों में आकर इस फिल्म का आनंद जरूर लें। फिल्म रिश्ते में खेसारीलाल यादव और रति पांडेय के साथ आकांक्षा पुरी, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सुजान ङ्क्षसह,संजीव मिश्रा, युगांत पाण्डेय, माया यादव,सोनू पाण्डेय, निशा झा, रंभा सहनी, जया पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विजया लक्ष्मी सिंह, दिलीप यादव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के संगीतकार ओम झा, छोटे बाबा और कृष्णा बेदर्दी हैं। वहीं, डीओपी (कैमरा डायरेक्टर) बासु ने फिल्म को बेहतरीन तरीके से शूट किया है।

Read More नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का खुलासा

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी।...
मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद
गन पॉइंट पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त
खड़गे और राहुल गांधी ने कांशीराम को किया नमन, कहा- पिछड़े वर्ग को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में दिया योगदान 
जयपुर ग्रामीण व थाना अमरसर की बड़ी कार्रवाई : जाली नोट बनाने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
अमेरिकी सीनेट ने एक अस्थायी विधेयक को दी मंजूरी : टल जाएगी शटडाउन होने की स्थिति, 54-46 वोटों से किया पारित