फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ रिलीज, गाना लोगों को अपनी प्यार की कहानियों से जोड़ता 

‘सैयारा’ के जरिए अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे 

फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ रिलीज, गाना लोगों को अपनी प्यार की कहानियों से जोड़ता 

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ रिलीज हो गया है।

मुंबई। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ रिलीज हो गया है। गाना ‘बर्बाद’ को जुबिन नौटियाल ने गाया है और इसके बोल और संगीत को द ऋष ने तैयार किया है।

मोहित सूरी ने ‘बर्बाद’ गाने में जुबिन को लेने की वजह बताते हुए कहा- हर दौर में कुछ गायक होते हैं, जो रोमांस की आवाज बन जाते हैं और जुबिन नौटियाल आज के समय में सबसे ऊपर हैं। जब मैंने ‘बर्बाद’ सुना, मुझे यकीन हो गया कि इसे सिर्फ जुबिन ही गा सकते हैं। जुबिन की आवाज में एक अलग ही जादू है, जो रोमांटिक गानों को और भी गहराई और असर देती है। यह बहुत दुर्लभ गुण होता है और इसी वजह से जुबिन जैसे सिंगर्स सुपरस्टार बन जाते हैं।

मोहित सूरी ने कहा- ‘बर्बाद’ उन सभी के दिलों को छू सकता है, जिन्होंने कभी प्यार किया है। प्यार पर बने गानों में एक खास तरह की यादें ताजा करने की ताकत होती है। ‘बर्बाद’ ऐसा ही एक गाना है, जो लोगों को उनके अपने प्यार की कहानियों से जोड़ सकता है।

फिल्म ‘सैयारा’ के जरिए अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और उनके साथ लीड रोल में हैं अनीत पड्डा, जिन्हें सीरीज ‘बिग गल्र्स डोंट क्राई’ में बेहतरीन अभिनय के लिए सराहना मिली थी। ‘सैयारा’ का निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है । यह फिल्म 18 जुलाई, को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सेलिब्रिटी वेडिंग : ट्रेडिशनल थीम पर हुई हल्दी रस्म, वेडिंग कपल की संगीत में परफॉर्मेंस

 

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

Read More गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की दिखाई पहली झलक : रमजान में मक्का पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब