‘बागी 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज : दिखी एक्शन की जबरदस्त झलक, जानें कब फिल्म सिनेमाघरों में देने जा रही दस्तक 

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही 

‘बागी 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज : दिखी एक्शन की जबरदस्त झलक, जानें कब फिल्म सिनेमाघरों में देने जा रही दस्तक 

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ले रही हैं। हरनाज अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘बागी 4’ में, एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दिखाता है कि हरनाज इस लड़ाई में सिर्फ ‘ग्लैम डॉल’ नहीं बल्कि गोली, धोखा और बदले की आग के बीच कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाली बागी हैं। फिल्म के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। इसमें सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू और सौरभ सचदेवा जैसे सितारे भी नजर आते हैं। ट्रेलर में कुछ एक सीन में टाइगर श्रॉफ नेवी ऑफिसर के किरदार में भी दिखे हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अंधाधुंध खून-खराबा कर रहा है। ट्रेलर में दिखता है कि फिल्म का हर किरदार एक्शन कर रहा है। सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन करते नजर आ रही हैं।

हरनाज ने कहा- ज्यादातर लोग यही सोच रहे थे कि मैं ब्यूटी और ग्रेस वाले रोल से शुरुआत करूंगी, लेकिन मेरा पहला ही प्रोजेक्ट उस ढ़ाचे को तोड़ रहा है। एक्शन सिनेमा में डिसिप्लिन, स्टैमिना और जज्बा चाहिए और इस जॉनर से इंडस्ट्री में वेलकम होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे लगता है कि मैं एक्शन लीजेंड्स के कंधों पर खड़ी हूं। उम्मीद है कि यह ट्रेलर दर्शकों से मेरे लंबे रिश्ते की शुरुआत बनेगा।

साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त नजर आएंगे। यह फिल्म 05 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More “स्टेज से स्क्रीन तक” का सफर शुरू : एक्टिंग व प्रोडक्शन वर्कशॉप का आगाज, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए आयोजित

Read More सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
कोर्ट ने चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती दिखाते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी को हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी और जीपीएस...
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश