कमल हासन की फिल्म 'Indian 2' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म एस शंकर द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन द्वारा निर्मित है

कमल हासन की फिल्म 'Indian 2' का ट्रेलर रिलीज
इंडियन 2, 12 जुलाई 2024 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज होगी।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'इंडियन' में कमल हासन ने सेनापति नाम के स्वतंत्रता सेनानी का रोल किया था, जो भ्रष्टाचार से लड़ता है और फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 में उन्होंने इसी रोल में दमदार वापसी की है।

'इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइस ओवर से होती है, जिसमें देश के हालात के बारे में बताया जाता है। कहा जाता है- कैसा देश है ये। पढ़े-लिखे लोगों के लिए काम नहीं, और काम है तो पगार नहीं। चोर चोरी करता रहेगा और अपराधी भी अपराध करता रहेगा। ऐसे में देश फिर से 'इंडियन' को बुलाना चाहता है, जो उसके लोगों को बचा सके। कुछ युवा कहते नजर आते हैं कि इस भष्टाचार को खत्म करने एक हंटिंग डॉग आना चाहिए, तभी सवाल उठते हैं कि क्या ऐसा कोई था? इस पर आवाज आती है 'हिंदुस्तानी'। इसके बाद सेनापति की एंट्री होती है। इस दौरान वो बोलते हैं कि- यह दूसरा स्वतंत्रता का जंग है, गांधी जी के रास्ते में तुम और नेताजी के रास्ते में मैं

एस शंकर द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन द्वारा निर्मित इंडियन 2 कमल हासन, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस जे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला, और अश्विनी थंगराज भी हैं। इंडियन 2, 12 जुलाई 2024 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज होगी।

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध