कैसे बचेगा हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ ?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

कैसे बचेगा हमारा राष्ट्रीय पशु बाघ ?

देश में आज बाघ संकट के दौर से गुजर रहा है। कारण इस साल जनवरी से अब तक देश में 58 बाघों की मौत हो चुकी है।

देश में आज बाघ संकट के दौर से गुजर रहा है। कारण इस साल जनवरी से अब तक देश में 58 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें 26 ने टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बाहर अपनी जान गंवाई है। सरकारी आंकड़े तो यही दावा कर रहे हैं।असलियत यह है कि कहीं वह अवैध शिकार तो कहीं वह बीमारी के चलते, कहीं संक्रमण से, कहीं उनके लिए जंगल छोटे पड़ने, कहीं उनका क्षेत्र छोटे पड़ने या अस्तित्व की लड़ाई में, कहीं शिकार और पानी की कमी के कारण जंगल से बाहर जाने से मानव से हो रहे संघर्ष के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। एक समय विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुका राष्ट्रीय पशु बाघ बाघ संरक्षण परियोजना के चलते देश में उसकी तादाद दुनिया में आज 75 फीसदी से ज्यादा पहुंच गयी है। यह गर्व का विषय है जबकि 1950 के दशक में एक अनुमान के मुताबिक देश में बाघों की तादाद 40,000 तक थी, लेकिन उसी दौर में इनके लगातार शिकार और आवास के खात्मे के चलते इनकी तादाद में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो गयी थी। यदि 1972 की जनगणना की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक इनकी तादाद देश में कुल 1,827 तक गिरकर पहुंच गयी थी। वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो 1972 से पहले 1970 के दौर में देश में यह कुल मिलाकर 268 के आसपास थे। 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत के बाद इनकी तादाद में बढ़ोतरी होना शुरू हुयी जिसने लगभग चार दशक के दौरान कीर्तिमान बनाया और इनकी तादाद 3,682 तक जा पहुंची।

वन्य प्राणी विशेषज्ञ हैरत में :

आज सबसे ज्यादा दुखदायी बात यह है कि देश में बाघों का कुनबा 3000 का आंकड़ा पार किये जाने के बावजूद आज सबसे बड़ा सवाल यह सामने खड़ा हुआ है कि अब यह बचेगा कैसे? क्योंकि अब इनकी तादाद में दिनोंदिन कमी आती जा रही है। वह बात दीगर है कि उसके कारण प्राकृतिक हों या मानवीय। इस साल के शुरूआती तीन महीनों का ही जायजा लें तो पाते हैं कि अकेले मध्य प्रदेश में ही 18 बाघों की मौत और बीते साल 2025 में तकरीब 166-167 से ज्यादा बाघों की मौत बाघ संरक्षण के सरकारी दावों पर सवालिया निशान लगाता है। यदि 2020 से 2025 के बीच के इन पांच सालों का जायजा लें तो इस दौरान देश में कुल मिलाकर 628 से 632 बाघों से ज्यादा की मौत हुयी। कुछ रिपोर्टें और वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो यह आंकड़ा 800 से भी ज्यादा है। बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा यानी 224 से भी अधिक बाघों की मौत बाघों के मामले में 'टाइगर स्टेट' के नाम से विख्यात मध्य प्रदेश में हुयीं हैं। यदि नेशनल टाईगर कंजर्वेशन अथारिटी की मानें तो इस साल 2026 के इन तीन महीनों में यानी मार्च तक देश में कुल 46 बाघों की मौत हुयी है जिनमें 18 की मौत तो टाईगर स्टेट का तमगा हासिल कर चुके मध्य प्रदेश में ही हुयी हैं। यह मध्य प्रदेश के टाईगर स्टेट के रुतबे पर ही सवाल खड़े करता है। यही नहीं मध्य प्रदेश के ही कान्हा टाईगर रिजर्व मे पिछले 15 दिनों में एक बाघिन उसके चार शावकों की मौत से वन्य प्राणी विशेषज्ञ हैरत में हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा :

Read More सोमनाथ : आस्था और अटूट संकल्प का प्रतीक

इस बारे में कान्हा बाघ प्रबंधन की मानें तो टी-141 नामक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत फेफड़ों के संक्रमण के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। सूत्रों की मानें तो 21 अप्रैल को यह बाघिन अपने चार शावकों के साथ सरही जोन में दिखी थी। वह काफी कमजोर थी और ठीक से चल फिर भी नहीं पा रही थी। उसके बाद एक के बाद एक एक साल की उम्र के कुल चार शावकों सहित बाघिन की मौत से प्रबंधन इस बात से चिंतित है कि आखिर यह संक्रमण आया तो आया कहां से? यह संक्रमण किसी अन्य जीव से आया या फिर जंगल के किसी हिस्से में इस संक्रमण का स्रोत है। हमारे देश मे कुल टाईगर रिजर्व की तादाद 58 से ज्यादा है। जहां तक बाघों की राज्यवार तादाद का सवाल है मध्य प्रदेश इसमें शीर्ष पर है। यहां कुल बाघों की तादाद 785 है जबकि कर्नाटक में 563, उत्तराखंड में 560, महाराष्ट्र में 444 और तमिलनाडु में 306 हैं। शेष देश के दूसरे राज्यों में हैं जबकि इनकी तादाद मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सर्वाधिक है। यह सच है कि भारत के बाघ संरक्षण अभियान की समूची दुनिया में धाक है। पिछले दशकों में बढ़ी बाघों की तादाद इसका जीता जागता सबूत है लेकिन इस बीच टाईगर स्टेट में बाघों की लगातार बढ़ता मौतों का आंकड़ा बाघों की निगरानी और सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करता है। 7 जनवरी 2026 से 6 अप्रैल 2026 के बीच हुई बाघों की 18 मौतों का आंकड़ा कुल बाघ आबादी का लगभग 2.30 फीसदी है। इस दौरान देश भर में 46 बाघों की मौत हुयी जो कुल बाघ आबादी का 7.29 फीसदी है। कहने का तात्पर्य यह है कि बाघों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश के हालात बेहद गंभीर हैं। ऐसे हालात में राष्ट्रीय पशु बाघ बचेंगा तो कैसे? यही चिंता और विचार का विषय है।

Read More राज काज में क्या है खास, जानें

-ज्ञानेन्द्र रावत

Read More चुनावी सर्वेक्षणों के अनुरुप रहे नतीजे

यह लेखक के अपने विचार हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। प्रदेश में लगातार...
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला : सार्वजनिक जगहों पर पशु वध पर प्रतिबंध, जानें उल्लघंन पर कितनी होगी सजा ?
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी
युवती को भगाने पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी के दो घर आग में फूंके
UP में चक्रवाती तूफान ने बरपाया कहर : आंधी से सैकड़ों पेड़ धराशायी, अंधेरे में डूबे इलाके; 54 लोगों की मौत
सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले