नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची तो हुआ 8 माह के गर्भ का खुलासा

कुछ दिन से पीड़ित बालिका के पेट में दर्द उठने लगा

नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची तो हुआ 8 माह के गर्भ का खुलासा
शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सोमवार को सामने आया है

अजमेर। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सोमवार को सामने आया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 14 वर्षीय स्कूली छात्रा है। जिससे प्रिंस नाम के युवक ने दोस्ताना संबंध बना लिए। वह कुछ माह पूर्व उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर एक कैफे सेंटर में ले गया, जहां उसने से दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की बात किसी को भी नहीं बताने के लिए उसे धमका भी दिया। जिससे पीड़िता डर गई और किसी को भी कुछ नहीं बताया। कुछ दिन से पीड़ित बालिका के पेट में दर्द उठने लगा। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सक के पास ले गए।  चिकित्सक नपे उसकी जांच कर सोनोग्राफी करवाई गई, उसमें उसके 8 माह का गर्भ होने का पता चला।

परिजन ने जब बच्ची से प्यार से पूछताछ की तो उसने प्रिंस नाम के युवक की करतूत बता दी।  फिलहाल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। थानाप्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल मुआयना करवाकर उसके बयान भी दर्ज कराए गए हैं। सीआई शर्मा ने बताया कि पीड़िता के प्रसव होने पर बच्चे का भी डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए केंद्र सरकार का आभार...
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित
विधानसभा से गांव की चौपाल तक: पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के दिग्गज, जिला परिषद की सीटों पर बढ़ा मुकाबले का रोमांच
नवरात्र में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नई-नई गाड़ियों में सवार होकर पहुंच रहे श्रद्धालु
नवरात्रि के चौ​थे दिन गुस्से से लाल हुआ बाजार: सेंसेक्स 252 अंक फिसला, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन
जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?