अलवर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, तो ब्यावर में अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप

साढ़े 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

अलवर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, तो ब्यावर में अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप

राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म पर पुलिसतंत्र फेल

अलवर। जिले के टहला थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग के पिता के दोस्त का भाई है। उसका पीड़िता के घर पर आना-जाना था। पुलिस उपाधीक्षक हरिसिंह धायल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे बालिका किसी काम के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे पास के गांव का युवक महेश गुर्जर मिला। जो उसके पिता के दोस्त का भाई था। वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गांव में 16 तारीख को एक शादी थी, जिसमें जयपुर से कुछ युवा आए थे। वो घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे तो आरोपी बालिका के साथ गलत काम कर रहा था। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लोग बालिका को लेकर उसके घर पहुंचे। परिजनों ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साढ़े 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म
टोंक। कोतवाली थाना क्षेत्र में साढ़े 11 साल की नाबालिग से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि निसार पुत्र मुख्तार निवासी टोंक ने उसके घर में घुसकर उसकी साढ़े ग्यारह साल की पुत्री से गलत काम किया। मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल को सौंपा है।

अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र में जीवाणा गांव के समीप एक युवक-युवती रविवार रात अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार देर रात युवती की मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन वे बयान देने की स्थिति में नहीं थे। मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में उपचाररत युवक सहित कुछ अन्य पर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने तथा उसके साथ गैंगरैप करने के बाद जहरीली वस्तु खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
विधानसभा में कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मिल बराला ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के बढ़े क्षेत्र में शाहपुरा, चौमूं और...
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल
राजस्थान विधानसभा : उप जिला अस्पताल देसूरी में उपलब्ध सुविधाओं का प्रश्न उठा, गजेंद्र खींवसर ने कहा- अस्पताल का जल्दी विस्तार होगा