कार में तोड़फोड़ कर 46 लाख रुपए से भरा सूटकेस लूट ले गए, 11 दिन बाद पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित इलाकों से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र किए

कार में तोड़फोड़ कर 46 लाख रुपए से भरा सूटकेस लूट ले गए, 11 दिन बाद पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

डंडों से हमलाकर तीन युवक एक युवक से 46 लाख रुपए लूटकर ले गए। करीब 11 दिन पूर्व हुई इस वारदात की रिपोर्ट युवक ने गुरुवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित शक्ति नगर, सुभाष नगर निवासी हरसिमरन सोढ़ी है। उसने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को बताया कि वह पुरानी मंडी में एक दुकान पर नौकरी करता है।

अजमेर। डंडों से हमलाकर तीन युवक एक युवक से 46 लाख रुपए लूटकर ले गए। करीब 11 दिन पूर्व हुई इस वारदात की रिपोर्ट युवक ने गुरुवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित शक्ति नगर, सुभाष नगर निवासी हरसिमरन सोढ़ी है। उसने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को बताया कि वह पुरानी मंडी में एक दुकान पर नौकरी करता है। 21 दिसम्बर मित्र रवि ने उससे कहा कि वह खाना खाने बाहर जा रहा है और उसे 46 लाख रुपए से भर सूटकेस संभालने के लिए दिया।

वह सूटकेस कार में रख कर ज्ञान विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र के यहां पहुंचा। तभी वहां एक बोलेरो कैंपर में तीन युवक आए और डंडों से हमला कर उसकी कार के शीशे तोड़ दिए, डिक्की में रखा रुपए से भरा सूटकेस लेकर पुष्कर की ओर भाग निकले।  वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे कर गए थे। जिससे घबराकर उसने पुलिस को  वारदात की खबर नहीं की लेकिन रकम दोस्त की होन से अब उसने रिपोर्ट दे दी है। थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि संबंधित इलाकों से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी