चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म : जयपुर नगर निगम कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला  

वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपशब्द बोले

अजमेर के केसरगंज क्षेत्र के एक होटल में बहला फुसलाकर युवती को ले जाने व उसे चाकू की नोंक पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता जिला दौसा निवासी 28 वर्षीय युवती है, जो डाक विभाग में अजमेर ग्रामीण में कर्मचारी है।

अजमेर। अजमेर के केसरगंज क्षेत्र के एक होटल में बहला फुसलाकर युवती को ले जाने व उसे चाकू की नोंक पर डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता जिला दौसा निवासी 28 वर्षीय युवती है, जो डाक विभाग में अजमेर ग्रामीण में कर्मचारी है। जबकि आरोपित भी जिला दौसा का ही रहने वाला है, जो आदर्श नगर, नगर निगम जयपुर हैरिटेज में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने फोन पर दबाव बनाकर व बहला फुसलाकर 28 अक्टूबर को दोपहर में अजमेर बुला लिया। वह उसे धोखे से केसरगंज स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर उसके कुछ अश्लील वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपशब्द बोले और उसके साथ मारपीट भी कर दी। आरोपित ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म भी किया।             

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें