शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू

अजमेर में शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मनीष उर्फ मोंटी ने पीड़िता को धोखे से नाला बाजार स्थित होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अजमेर। शादी का झांसा देकर एक युवती से नजदीकी बढ़ाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पौड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती है। उसका आरोप है कि ट्राम्बे स्टेशन के निकट रहने वाला मनीष उर्फ मोन्टी ने उससे पहले दोस्ती की फिर कुछ समय बाद उसे शादी करने का प्रस्ताव दे दिया। वह उसके झांसे में आ गई और उस पर विश्वास करने लगी। जिसका फायदा उठाकर आरोपित उसे 2 मार्च को बहला फुसलाकर धोखे से नाला बाजार स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उससे मारपीट भी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी अनिल देव मामले में जांच कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की प्राथमिकी, सांप के जहर का इस्तेमाल और रेव पार्टियों में शामिल होने का लगा था आरोप सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की प्राथमिकी, सांप के जहर का इस्तेमाल और रेव पार्टियों में शामिल होने का लगा था आरोप
यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ सांप के जहर के इस्तेमाल का आपराधिक मामला सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...
आमेर में ‘तमाशा गोपीचंद भर्तृहरि’ का सफल मंचन, 250 वर्ष पुरानी परंपरा रही आकर्षण का केंद्र
आरएएस परीक्षा 2024: 30 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र, अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित
दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शुक्रवार को जारी हो सकती है Updated Voter List, मतदाता सूची को लेकर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की आज अहम बैठक
जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम! : मुनाफा वसूली और डॉलर की ताकत ने तोड़े रिकॉर्ड, 13 हजार तक टूटी चांदी
आत्म-प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संगम: एफबीएस सोलफुल नेटवर्किंग मीट ने छोड़ी खास छाप