आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल

3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी शामिल

आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल
आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा-2024 का फाइनल परिणाम जारी, 2391 अभ्यर्थी मेरिट सूची में शामिल। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर। भर्ती 1096 पदों के लिए हुई। प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयन प्रक्रिया पूरी, लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट शनिवार दोपहर जारी कर दिया। इस परीक्षा के साक्षात्कार शुक्रवार को सम्पन्न हो गए थे। इस परीक्षा की वरियता सूची में 2391 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर हैं। आयोग सचिव ने बताया कि आरपीएससी ने आरएएस परीक्षा 2024 का भर्ती विज्ञापन 2 सितंबर 2024 को जारी किया था। यह परीक्षा कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं के 428 एवं अधीनस्थ सेवा के 668) पदों के लिए आयोजित की गई। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया गया था। इसमें पंजीकृत 6 लाख 75 हजार 80 अभ्यर्थियों में से 3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी शामिल हुए।

गत 20 फरवरी 2025 को जारी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के क्रम में 21 हजार 541 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 17 से 18 जून 2025 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 17 हजार 964 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मुख्य परीक्षा का परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। साक्षात्कार का आयोजन एक दिसंबर से 17 अप्रैल तक कुल नौ चरणों में किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा