केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : कार्मिकों के भुगतान के लिए आईपीएस पोर्टल शुरू  

परीक्षा अधिकारियों के बैंक खाते का विवरण सही दर्ज किया गया हो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : कार्मिकों के भुगतान के लिए आईपीएस पोर्टल शुरू  
स्कूल प्रिंसीपल को पोर्टल पर डेटा को अंतिम रूप देने से पहले व्यक्तिगत रूप से इसकी समीक्षा कर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परीक्षक, पर्यवेक्षक का कोई डेटा अधूरा न रह जाए।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2024-25 की 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं में लगे कार्मिकों के पारिश्रमिक और अन्य खर्चों के भुगतान के लिए इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम (आईपीएस) पोर्टल शुरू किया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज ने स्कूलों से कहा है कि वे इस पोर्टल की जांच करें और आवश्यक डेटा एंट्री शीघ्र पूरी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा अधिकारियों के बैंक खाते का विवरण सही दर्ज किया गया हो।

स्कूल प्रिंसीपल को पोर्टल पर डेटा को अंतिम रूप देने से पहले व्यक्तिगत रूप से इसकी समीक्षा कर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परीक्षक, पर्यवेक्षक का कोई डेटा अधूरा न रह जाए। बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि परीक्षा अधिकारियों के बैंक खाते का विवरण प्रदान करने में किसी भी प्रकार की गलती के परिणामस्वरूप गलत व्यक्ति को भुगतान हो सकता है। ऐसी स्थिति में संबंधित स्कूल के प्रिंसीपल की जिम्मेदारी होगी और गलत व्यक्ति को हुए भुगतान की राशि की उनसे वसूली की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू
कर्नाटक सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट गठन में महीनों लगने के बावजूद सरकार की...
नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
लक्ष्य से 74 प्रतिशत पीछे मुफ्त कोचिंग योजना : सरकार से 2.5 गुना अधिक खर्च कर रहे लोग, जयराम ने कहा- मुनाफा कमाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री ने ली सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की जगह
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता : स्वदेश आए 21 लोग, जायसवाल ने कहा- सभी को लाने के लिए सरकार कर रही व्यवस्था
केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट