अजमेर : ख्वाजा की दरगाह में पेश मोदी की चादर, किरण रिजिजू ने पढ़कर सुनाया मोदी का संदेश

मोदी की ओर से ख्वाजा के सालाना उर्स के मौके पर दरगाह में चादर पेश की

अजमेर : ख्वाजा की दरगाह में पेश मोदी की चादर, किरण रिजिजू ने पढ़कर सुनाया मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 11वीं बार चादर चढाई गई

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 11वीं बार चादर चढाई गई। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ख्वाजा के सालाना उर्स के मौके पर दरगाह में चादर पेश की। रिजिजू ने दरगाह के महफिल खाने में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 803 वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजे गये संदेश को पढ़कर सुनाया। 

रिजिजू के साथ केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी, राजस्थन के मंत्री सुरेश सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, भाजपा के जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। इससे पूर्व रिजिजू के अजमेर सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर