अलवर में VDO की परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार, 10 हजार के लिए प्रतिभागी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा

अलवर में VDO की परीक्षा में मुन्नाभाई गिरफ्तार, 10 हजार के लिए प्रतिभागी के स्थान पर दे रहा था परीक्षा
आरोपी जोधपुर जिले का रहने वाला है और दौसा जिले के एक प्रतिभागी के स्थान पर अलवर शहर में एक सेंटर पर परीक्षा दे रहा था।

अलवर। राजस्थान में अलवर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में आज एक व्यक्ति को प्रतिभागी के स्थान पर परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया। यह आरोपी जोधपुर जिले का रहने वाला है और दौसा जिले के एक प्रतिभागी के स्थान पर अलवर शहर में एक सेंटर पर परीक्षा दे रहा था। जिसके बदले आरोपी ने दस हजार रुपये लिए बताए। अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक राजवीर शेखावत ने बताया कि स्कीम नंबर आठ स्थित जैन टीटी कॉलेज में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा थी। स्कूल की प्राचार्य डॉ अनीता सोनी द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है।
 

गिरफ्तार आरोपी जोधपुर जिले के मुकेश विश्नोई है जो दौसा जिले के गौरव मीणा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गौरव मीणा और मुकेश विश्नोई की मुलाकात जयपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उसके पिताजी जोधपुर में सरकारी अध्यापक हैं जबकि गौरव मीणा के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव