परिवार से रंजिश, बच्चे की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका : आरोपी गिरफ्तार, बच्चे के पिता के साथ ईंट भट्टे पर करता था मजदूरी

पुलिस ने आरोपी अजरू को गिरफ्तार कर लिया

परिवार से रंजिश, बच्चे की हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंका : आरोपी गिरफ्तार, बच्चे के पिता के साथ ईंट भट्टे पर करता था मजदूरी

रैणी थाना क्षेत्र के अहीर बास में शनिवार को  सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव अहीर बास क्षेत्र स्थित एक सरसों के खेत में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे के परिजन अहीर बास स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं।

रैणी(अलवर)। रैणी थाना क्षेत्र के अहीर बास में शनिवार को  सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव अहीर बास क्षेत्र स्थित एक सरसों के खेत में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे के परिजन अहीर बास स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। मृत बच्चे अन्नु आसीन के पिता फकरु ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि थाना गोवर्धन क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजरू और मेरा परिवार गढ़ी सवाईराम क्षेत्र में एक ही ईंट भट्टे पर काम करते हैं। वह शनिवार दोपहर दवा लेकर अपनी झोपड़ी में आराम कर रहा था।

इस दौरान बेटा अन्नु पास ही स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट रखने गया था। थोड़ी देर आराम करने के बाद वह भी ईंट भट्टे पर काम करने चला गया। देर शाम तक बेटा घर नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मेरे साथ काम करने वाले मजदूर ने बताया कि उसने दोपहर को आरोपी अजरू को बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाते देखा था। इसके बाद हमने अजरू को पकड़ लिया, वह नशे की हालत में था। आरोपी ने बताया कि उसने सरसों के खेत में ले जाकर अन्नू की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई, जहां रात करीब तीन बजे खेत में बच्चे का शव मिला।

आरोपी को किया गिरफ्तार : पुलिस ने आरोपी अजरू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी  मथुरा जिले के लेचोरी(दौलतपुर) का रहने वाला है। मृत बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी हमारा पड़ोसी हैं तथा यहां ईट भट्टे पर हमारे साथ काम करता था। करीब ढ़ाई माह पहले दोनों परिवारों की महिलाओं में कहासुनी व मारपीट हो गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब