सिगड़ी जलाकर सोए पिता-पुत्र और दोस्त की दम घुटने से मौत

भिवाड़ी के नगलिया गांव में हादसा

सिगड़ी जलाकर सोए पिता-पुत्र और दोस्त की दम घुटने से मौत

घटना की जानकारी मिलने पर भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

खैरथल। खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी के नगलिया गांव की मनीष कॉलोनी में रात सर्दी से बचने के लिए घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार दोपहर उस समय लगी जब दोपहर तक कमरा नहीं खुला। इस पर परिजनों ने गेट तोड़ा, गेट तोड़ने के बाद अंदर का मंजर देख परिजन बदहवास हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को भिवाड़ी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय मृतक धनंजय और उसका 18 वर्षीय पुत्र अंकित और उसका 15 वर्षीय दोस्त रविरात रात कमरे में सोए थे, कमरे के अंदर सर्दी से बचाव के लिए इन्होंने अंगीठी जलाई, जिसका धुंआ कमरे में ही रहने से तीनों की मौत हो गई। मृतक धनंजय भिवाड़ी में लेबर का काम करता था, बेटा दसवीं का छात्र था, वहीं तीसरा मृतक अंकित का दोस्त अभिषेक भी आठवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं जो भिवाड़ी में काम करते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र