बांसवाड़ा ट्रिपल मर्डर: तालाब में मिला परिवार के राजाखेड़ा वासी मुखिया का शव

बांसवाड़ा ट्रिपल मर्डर: तालाब में मिला परिवार के राजाखेड़ा वासी मुखिया का शव

बांसवाड़ा।शहर के रातीतलाई क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि परिवार के मुखिया का शव भी लगभग 23 घंटे बाद तालाब में मिला। कल तक परिवार के मुखिया, जो ट्रक डाइवर था, को पुलिस संदिग्ध मान रही थी।

बांसवाड़ा। शहर के रातीतलाई क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि परिवार के मुखिया का शव भी लगभग 23 घंटे बाद तालाब में मिला। कल तक परिवार के मुखिया, जो ट्रक डाइवर था, को पुलिस संदिग्ध मान रही थी। इधर मुखिया के ससुराल पक्ष ने मुखिया पर ही हत्या का आरोप लगाया है। रातीतलाई क्षेत्र में किराये पर रहने वाले इस परिवार के तीन सदस्यों की बुधवार रात गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से परिवार का मुखिया देवेन्द्र शर्मा लापता था। सूचना पर इस परिवार के परिजन धौलपुर से यहां पहुंचे। देवेन्द्र की पत्नी नीतू, 15 वर्षीय पुत्री श्वेता व 12 वर्षीय पुत्र आर्यन की हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसी गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई थी कि घटना के लगभग 23 घंटे बाद देवेन्द्र का शव शहर के डालयाब तालाब में मिला।


सिलाई प्रशिक्षण देती थी नीतू
देवेन्द्र शर्मा लगभग 40 वर्ष का था और वह मेंहदपुरा तहसील राजाखेड़ा जिला धौलपुर का रहने वाला था। पिछले चार साल से वह रातीतलाई में रह रहा था। नीतू सिलाई प्रशिक्षण देती थी। घटना का पता गुरूवार सुबह तब चला जब कुछ लड़कियां सिलाई सीखने आईं तो दरवाजा बंद था और जब उन्होंने मकान मालिक को बुलवा कर दरवाजा खुलवाया तो नीतू व उसके दोनों बच्चों के शव खून से सने पड़े थे।

 

पुलिस ने देवेंद्र के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके सिविल लाइन तक जाने की पुष्टि हुई,उसके बाद पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे देवेन्द्र का शव डायलाब तालाब में मिला। शव मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी मोतीराम सारण, एएसपी रामकृष्ण मीणा, एएसपी राजश्री वर्मा मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर भी मौके पर आए।  

Read More बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प