कब्जे की नियत से विशालकाय पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी

जिम्मेदारोंं का नहीं है ध्यान

कब्जे की नियत से विशालकाय पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी
वनभूमि पर कब्जे करने की नीयत से सैकड़ों बीघा भूमि को वन विहीन कर दिया है।

केलवाड़ा। क्षेत्र में भू-माफियाओं के द्वारा वन विभाग की जमीन पर कब्जे की नियत से विशालकाय पेड़ों को ध्वस्त किया जा रहा है। पेड़ों पर कुल्हाड़ियां क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग एवं चारागाह में खड़े पेड़ों को भू-माफिया दिनदहाड़े ढेर करने में लगे हुए हैं। ऐसा क्षेत्र में पहली बार नहीं हुआ है और ना ही यह क्रम आज तक बंद हुआ है। लगातार वनों का विनाश का खेल दिनदहाड़े किया जा रहा है। जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। केलवाड़ा क्षेत्र में 4 से 5 वन नाकों  की भूमि लगीं हुई है। भू-माफियाओं ने अब तक हजारों बीघा भूमि को अपना शिकार बना लिया है। बुरी तरह से भूमि का स्वरूप बिगाड़ दिया है। जहां पर हजारों की संख्या में पेड़ हुआ करते थे। आज इनकी वजह से गहरे गहरे गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। जब भी अवैध खनन को अंजाम दिया जाता है। इसकी सूचना ग्रामीणों स्थानीय वन कर्मियों को देते है परंतु कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता।

सैकड़ों बीघा भूमि को कर दिया वन विहीन
 एनएच 27 के निकट सिद्ध बाबा चबूतरे के पास भू-माफियों द्वारा विशालकाय  पेड़ों को ढेर किया जा रहा है, आए दिन पेड़ों पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ियां चलाई जा रही है। वनभूमि पर कब्जे करने की नीयत से सैकड़ों बीघा भूमि को वन विहीन कर दिया है। दूसरी और सिद्ध बाबा चबूतरे कुछ दूरी पर टपरियां बनाकर लोक निवास कर रहे हैं एवं पास ही में पेड़ों की कटाई की जा रही है।

इनका कहना है 
अतिक्रर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाया जाएगा हालांकि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।
- दीनदयाल सहरिया, फॉरेस्टर, भंवरगढ़। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र