नेशनल हाइवे 27 पर सुखाने के लिए फैलाई जिंस

वाहन चालकों को हो रही परेशानी, दुर्घटना का बना रहता है अंदेशा

नेशनल हाइवे 27 पर सुखाने के लिए फैलाई जिंस

समस्या से नेशनल हाइवे विभाग अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है।

राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को किसानों ने खलिहान में तब्दील कर दिया है। जिला मुख्यालय से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानो ने फसल सुखाने के लिए जिंस फैला रखी है। फसल खाने के लिए जानवर हाइवे आते हैं तो जानवरों भगाने के लिए किसान दौड़ते हैं तो फसल हाइवे पर चारों तरफ फैल जाती है। इससे दो पहिया वाहन चालक रोड पर पड़ी फसल से फिसल जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गौरतलब है कि हाइवे पर बरसात के दिनों में जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। जैसे ही बारिश का दौर थमता है, किसान जींस सुखाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाल देते हैं। ऐसे में वाहनों चालकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं और आए दिन किसान अपनी फसलों को तैयार कर मंडी में पहुंचाने के लिए हाइवे पर ही तोल करवाते दिखाई देते हैं। वाहन चालक विक्रम सिंह, प्रकाश ,करतार सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 वाहन चालक सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे। हाइवे पर किसानों की फसलें सूख रही हैं। 

किसानों से कर रहे समझाइश
हाइवे पेट्रोलिंग सूत्रों ने बताया कि हाइवे पर किसानों ने अपनी जिंस सूखने के लिए डाल रखी है। उनको हटाने के लिए कई बार समझाइश की गई है। इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई गई है। 

पूर्व में दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचल कर हो चुकी है मौत
कोटा शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 खुशियारा गांव के पास फसल सूखने के लिए हाइवे पर डाल रखी थी। वहीं रात्रि को रखवाली करने के लिए हाइवे किनारे चारपाई पर सोए हुए दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

लड़ाई-झगड़े की आ जाती है नौबत
वाहन चालकों ने बताया कि अगर वाहन का पहिया फसल पर चला जाता है तो किसान लड़ाई झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं। समस्या से नेशनल हाइवे विभाग अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। भंवरगढ़, केलवाड़ा, समरानिया, शाहाबाद, देवरी, कस्बाथाना, मुंडियार, मामोनी सहित अन्य गांवों के किसान खेतों से लाकर अपनी जिंस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखाने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में कई बार वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। इससे समय के साथ वाहन चालकों को र्इंधन का भी नुकसान होता है। 

Read More वायदा बाजार में तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव

राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान अपनी फसलों को सुखाने के लिए डाल रहे हैं, यह गलत है। किसानों के साथ पुलिस समझाइश करती आ रही है। ताकि किसानों के साथ हाइवे पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। किसान भाइयों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- रिछपाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, शाहाबाद 

Read More साइबर अटैक अलर्ट : फर्जी वेबसाइट और फिशिंग लिंक से बचें, बैंक खाते खाली होने से रोकने के लिए जारी की एडवाइजरी

किसानों का इस तरीके से नेशनल हाइवे पर फसलें सुखाना गलत है। ऐसे लापरवाह किसानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और फसलों को हाइवे से हटाया जाएगा। 
- उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ग्वालियर

Read More घर पर रात में बिगड़ी तबीयत बीएलओ की मौत, परिजनों के अनुसार मानसिक तनाव में थे अनुज

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द  इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए दो-तीन दिन बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर रही...
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी