सड़क तो है पर बस नहीं, ग्रामीणों की रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ी, यात्री लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर

ग्रामीण अंचल में बस सेवा का अभाव

सड़क तो है पर बस नहीं, ग्रामीणों की रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ी, यात्री लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर

यातायात सुविधा की कमी के कारण न केवल लोगों को परेशानी हो रही है।

 राजपुर। आदिवासी अंचल के कई ग्राम पंचायतों में आज भी यातायात व्यवस्था बेहद अव्यवस्थित है। वर्षों से ग्रामीणों को परिवहन सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी रोडवेज और निजी बसों की कमी के कारण लोग अब भी लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर संकट बना हुआ है और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है। ग्राम पंचायत बीलखेड़ा, राजपुर, अरोली, पाटन, गणेशपुरा, भोयल, कस्बा नोनेरा, बेहटा, आगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा लंबे समय से बंद है।

 बीलखेड़ा से बारां चलने वाली बस बंद हो चुकी है, जबकि राजपुर से कोटा के बीच संचालित बस सेवा भी दशकों से ठप पड़ी है। इस कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय बारां या शाहाबाद उपखंड मुख्यालय जाने के लिए निजी साधनों या लोडिंग वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यातायात सुविधा की कमी के कारण न केवल लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि विकास की गति भी थम गई है। बीमार व्यक्तियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ती है। छात्र-छात्राओं को स्कूल और कॉलेज जाने के लिए सुबह-सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली या पिकअप में सफर करना पड़ता है, जो बेहद जोखिमभरा है। ग्रामीण भारत सिंह, मोहन सिंह, कल्याण मेहता, ओमप्रकाश शर्मा, घनश्याम सेन और बद्री प्रसाद ने बताया कि परिवहन विभाग और जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू होनी चाहिए ताकि लोगों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का मानना है कि बस सेवा शुरू होने से ओवरलोडिंग वाहनों में सफर करने की मजबूरी खत्म होगी और सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना में भी कमी आएगी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की मांग की है।

इनका कहना है 
ग्रामीणों को आज भी परिवहन की मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। बस सेवा शुरू होने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण इलाकों का विकास भी गति पकड़ेगा।
-  अरविंद शर्मा, एडवोकेट। 

ग्रामीण बस सेवा जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत मुख्यालय तक संचालित की जानी चाहिए। इससे यात्रियों को अवैध लोडिंग वाहनों में सफर करने से निजात मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी से विकास में तेजी आएगी।
- अरुण बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता। 

Read More ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन नहीं होने से लोग मजबूरी में ओवरलोडिंग वाहनों में सफर कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हरदम बना रहता है। प्रशासन को तुरंत बस सेवा शुरू करनी चाहिए।
- अरुण कुमार बंसल,  ग्रामीण। 

Read More मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई

जो बसें पहले चलती थीं, अगर वे बंद हो गई हैं तो इस मामले में डिपो प्रबंधक से बात की जाएगी। साथ ही यातायात मंत्री प्रेमचंद बेरवा को भी ग्रामीण बस सेवा शुरू करवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ. ललित मीणा, विधायक। 

Read More खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला