गांव में घुसा पैंथर : चार से पांच ग्रामीण घायल, वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जोधपुर से रवाना

घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार

गांव में घुसा पैंथर : चार से पांच ग्रामीण घायल, वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जोधपुर से रवाना
आशंका जताई जा रही है कि पास के अरावली क्षेत्र या किसी जल स्रोत से भटककर पैंथर गांव में आ गया।

बालोतरा (बाड़मेर)। सोमवार शाम करीब 5 बजे बालोतरा जिले के रोडवा कला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बीचोंबीच एक पैंथर ने चहलकदमी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जैसे ही पैंथर को देखा, भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, पैंथर ने चार से पांच ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन में भी हलचल मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर खेतों की ओर से आता हुआ सीधा आबादी क्षेत्र में घुस गया। डर के मारे लोग अपने घरों में छिप गए जबकि कुछ ने पेड़ों और छतों पर चढ़कर जान बचाई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।

जोधपुर वन्यजीव प्रभाग से उड़नदस्ता टीम रवाना
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जोधपुर से वन विभाग की 'उड़नदस्ता टीम' को तुरंत रवाना किया गया। टीम को पैंथर का रेस्क्यू करने और उसे सुरक्षित पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। टीम के साथ ट्रैंकुलाइजर गन और पिंजरे भी भेजे गए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने किया क्षेत्र का निरीक्षण स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गांव में पैंथर की मूवमेंट की जानकारी जुटाई। आशंका जताई जा रही है कि पास के अरावली क्षेत्र या किसी जल स्रोत से भटककर पैंथर गांव में आ गया।

गांव में डर का माहौल
घटना के बाद रोडवा कला गांव में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और पक्के इंतजाम करने की मांग की है। पैंथर के लगातार गांवों की ओर बढ़ते मूवमेंट चिंता का विषय है। वन विभाग को चाहिए कि ऐसे इलाकों में निगरानी सिस्टम मजबूत करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद