एक तरफा प्यार में महिला को गोली मारी, फिर खुद को किया शूट

घायल महिला का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी

एक तरफा प्यार में महिला को गोली मारी, फिर खुद को किया शूट

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे मथुरा गेट के अंदर स्थित नबाव गली निवासी 45 वर्षीय रामबाबू पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के घर में घुस गया।

भरतपुर। मथुरागेट थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने एकतरफा प्यार में घर में घुसकर 42 वर्षीय महिला को गोली मारकर मार दी, महिला को गोली मारने के बाद उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला के परिजनों का कहना है कि 45 वर्षीय अधेड़ चार साल से एकतरफा प्यार में महिला को परेशान कर रहा था, वहीं अधेड के परिजनों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे मथुरा गेट के अंदर स्थित नबाव गली निवासी 45 वर्षीय रामबाबू पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के घर में घुस गया।

घर में घु़सते ही उसने पहले पहले महिला को गोली मारी, गोली महिला के हाथ में लगी। गोली लगते ही महिला चीखती हुई ऊपरी मंजिल से नीचे की तरफ दौड़कर आई और उसने देवरानी को वाक्या बताया। देवरानी ने फोन कर पति को घर बुलाया। देवर को घर पहुंचने पर रामबाबू महिला के कमरे में पड़ा मिला, उसके पास हथियार भी पड़ा था। पुलिस ने हमलावर को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प