शादी की खुशियां मातम में बदलीं : बरातियों को ले जा रही स्कॉर्पियो बिजली के पोल को तोड़ती हुई पलटी, 5 की मौत

सड़क से उतर कर खेत में जाकर पलट गई

शादी की खुशियां मातम में बदलीं : बरातियों को ले जा रही स्कॉर्पियो बिजली के पोल को तोड़ती हुई पलटी, 5 की मौत

कुत्ते को सड़क पर देख चालक स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियों बिजली के पोल को तोड़ती हुई सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। 

डीग। में डीग-भरतपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात अलवर के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के गांव वामोली से उत्तरप्रदेश के किरावली के साथा गांव बरात लेकर जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुई सड़क से उतर कर खेत में जाकर पलट गई। जिससे स्कॉर्पियों में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीें छह घायल हो गए। जिनमें से दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कलक्टर उत्सव कौशल और एसपी राजेश मीणा, एएसपी अकलेश शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल मौके पर पडे लोगों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, वहीं तीन को भरतपुर रैफर कर दिया, जहां दो जनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार 9 लोग गांव वामोली थाना बगड़ तिराया अलवर से बरात में किरावली तहसील के गांव साथा जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी डीग-भरतपुर रोड पर 220 केवी विद्युत स्टेशन के सामने पहुंची, तभी अचानक स्कॉर्पियो के सामने बाइक सवार आ गया। स्कॉर्पियो चालक के बाइक सवार को बचाते समय अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को सड़क पर देख चालक स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियों बिजली के पोल को तोड़ती हुई सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। 

मृतक और घालयों में यह लोग शामिल 
हादसे में गिरवर सिंह राजपूत, बंटू दास पुजारी निवासी आसाम, समय सिंह (40)  पुत्र भीम सिंह निवासी झारेड़ा निवासी अलवर की मौत हो गई। जबकि शैलेन्द्र सिंह (29) पुत्र हिम्मत सिंह निवासी झारेडा, गुड्डू उर्फ मलखान पुत्र रतन सिंह निवासी झारेडा, जीवन (32),  कानू उर्फ सरवन सिंह (24)  पुत्र किशन सिंह, देवेंद्र  पुत्र दशरथ सिंह और एक बच्चा आयुष घायल हो गए। इनमें से शैलेन्द्र और मलखान सिंह को डीग के रेफरल चिकित्सालय और शेष 4 जनों को आरबीएम अस्पताल भरतपुर भेजा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर