रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था हुई बहाल

रेलवे अन्डरपास में पिछले महीने भर से गन्दा पानी भरा होने के चलते आमजन परेशान

 रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था हुई बहाल

बयाना से थाना डांग जाने वाले रास्ते पर कस्बे में बने रेलवे अन्डरपास में पिछले महीने भर से गन्दा पानी भरा होने के चलते आमजन परेशान। कस्बे के पूर्व पाषर्द मधु शर्मा, अधिवक्ता बृजमोहन गुप्ता, यज्ञप्रिय शर्मा आदि ने बताया कि रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से गन्दा पानी भरा हुआ हैं।

बयाना। बयाना से थाना डांग जाने वाले रास्ते पर कस्बे में बने रेलवे अन्डरपास में पिछले महीने भर से गन्दा पानी भरा होने के चलते आमजन परेशान है। कस्बे के पूर्व पाषर्द मधु शर्मा, अधिवक्ता बृजमोहन गुप्ता, यज्ञप्रिय शर्मा आदि ने बताया कि रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से गन्दा पानी भरा हुआ हैं। कस्बे के शमशान को जाने वाली सडक पर बने इस रेल्वे अन्डरपास में गन्दा पानी भरा होने से शव यात्रा को भी रेल लाइन पार कर निकालना पड रहा है

जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। अनेक बार लोगो की ओर से रेल्वे प्रशासन को इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही होने से आमजन परेशान है। अधिवक्ता गुप्ता ने बताया कि कस्बे में एक मात्र शमशान होने की वजह से रेल्वे लाइन को क्रॉस कर शव यात्रा निकालनी पड रही है, रेलवे अन्डरपास में अंधेरा और गन्दा पानी भरा हुआ है, इस गन्दे पानी में वाहन चालक भी परेशान हो रहे है क्योकि पानी भर जाने से बाइक व स्कूटी आदि पानी में ही बन्द हो जाती है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
दांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर जयपुर में भारत सेवा संस्थान ने शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक पैदल मार्च।...
रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को दिया धोखा, ट्रंप ने छीना थॉड एयर डिफेंस सिस्टम, किम जोंग के लिए बड़ा मौका?
इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प