नवजात की हत्या का प्रयास : इज्जत बचाने के लिए नाना ने ही मुंह में ठूंसा था पत्थर, पुलिस ने करवाया सीन रीक्रिएट

बची फेविस्टिक पत्थर ठूंसने के बाद ऊपर से लगा दी

नवजात की हत्या का प्रयास : इज्जत बचाने के लिए नाना ने ही मुंह में ठूंसा था पत्थर, पुलिस ने करवाया सीन रीक्रिएट
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी कुंवारी है और चचेरे भाई से गर्भवती हो गई थी। उसने कहा कि इज्जत बचाने और बेटी की शादी कराने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया

भीलवाड़ा। जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में नवजात बच्चे को पत्थरों के नीचे दबाने और होंठों पर फेविस्टिक चिपकाने के क्रूर कृत्य को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार बच्चे का नाना (युवती का पिता) और वारदात में शामिल बच्चे की मां (आरोपी की बेटी) से पुलिस ने शनिवार को पूरा सीन रीक्रिएट करवाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी कुंवारी है और चचेरे भाई से गर्भवती हो गई थी। उसने कहा कि इज्जत बचाने और बेटी की शादी कराने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि वह बूंदी से भीलवाड़ा जाते समय बच्चे और बेटी के साथ मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के सीता का कुंड मंदिर के पास जंगल के रास्ते में उतर गया। उसने बेटी को पत्थरों के ढेर से थोड़ी दूर खड़ा कर दिया। पहले उसने तौलिया लपेटकर बच्चे को पत्थरों के ढेर के पास रखा। इसके बाद उसने फेविस्टिक ली, पत्थर पर लगाई और मासूम के मुंह में ठूंस दिया। बची फेविस्टिक पत्थर ठूंसने के बाद ऊपर से लगा दी। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसकी बेटी सड़क पर आए, जहां से उन्होंने ट्रैक्टर में लिफ्ट ली और तिलस्वां महादेव मंदिर पहुंचे। 

वहां आरोपी की पत्नी पहले से इंतजार कर रही थी। दर्शन के बाद तीनों ने एक धर्मशाला में कमरा किराए पर लिया और वहीं रुक गए। मांडलगढ़ थाने के एएसआई रामलाल मीणा ने बताया कि इनपुट के आधार पर पुलिस ने घटना के तीसरे दिन आरोपी परिवार को तिलस्वां महादेव मंदिर के पास से पकड़ लिया। जिन्हें पूछताछ के बाद नाना और मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: newborn  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी