पर्यावरण संघर्ष समिति का खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू, हजारों लोगों ने खेजड़ी वृक्ष बचाने के लिए मजबूत कानून बनाने की भरी हुंकार

खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू

पर्यावरण संघर्ष समिति का खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू, हजारों लोगों ने खेजड़ी वृक्ष बचाने के लिए मजबूत कानून बनाने की भरी हुंकार

बीकानेर में पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर खेजड़ी बचाओ महापड़ाव शुरू हुआ। अवैध कटाई रोकने और सख्त कानून की मांग को लेकर हजारों लोग जुटे।

बीकानेर। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव सोमवार से शुरू हो गया है। मुकाम पीठाधीश्वर रामानन्द आचार्य ने कहा यह आंदोलन एक दिन का नहीं है, महापड़ाव आगे भी जारी रहेगा। पर्यावरण संघर्ष समिति का यह आंदोलन सोलर प्लांट कंपनियों की ओर से खेजड़ी और अन्य हरे पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने और पेड़ों के संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। हजारों लोगों ने सोमवार को बीकानेर में एक स्वर में कहा कि खेजड़ी को बचाने के कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। 

महापड़ाव स्थल पर राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्टÑ और मध्य प्रदेश से आए लोग जुटे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राज्य वृक्ष खेजड़ी बचाने के लिए शुरू हुए महापड़ाव के समर्थन में स्थाीनीय व्यापारिक संगठनों ने भी सोमवार को बाजार बंद रखा। शहरी क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था, लेकिन मांगे मनवाने के लिये सरकार को झुकाने के लिए बड़े आंदोलन करने की जरूरत है। यदि बीकानेर से लोग विधानसभा घेराव करना की बात करते हैं तो मैं उस आंदोलन में सबसे आगे रहूंगा। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधि महापड़ाव में समर्थन देने पहुंचे। 

बजट सत्र में कानून आए

आंदोलन कारी खेजड़ी बचाने के लिए मजबूत कानून लाने की मांग कर रहे हैं। महापड़ाव स्थल पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच चुके हैं और उनके आने का क्रम रात तक जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। हमारी मांग पर बजट सत्र में कानून आए इसका इंतजार है।

Read More मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर बढ़ी रोक, विभाग की ओर से आदेश जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

पांच दिन बाद फिर सर्राफा बाजार में तेजी, मंगलवार को चांदी 5000 रुपए और शुद्ध सोना 1000 रुपए महंगा पांच दिन बाद फिर सर्राफा बाजार में तेजी, मंगलवार को चांदी 5000 रुपए और शुद्ध सोना 1000 रुपए महंगा
जयपुर सर्राफा बाजार में ट्रंप टैरिफ कम होने के बाद सोना और चांदी में उछाल। शुद्ध सोना 1,57,000, जेवराती सोना...
सदन में गूंजा करौली टाइगर रिजर्व में शामिल गांव के विस्थापन का मामला : सरकार ने नियमों के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन, संजय शर्मा ने कहा- आदेशों की होगी पालन
Delhi-NCR में घने कोहरे से सुबह के समय यातायात प्रभावित: ट्रेनों एवं उड़ानों में देरी, AQI खराब श्रेणी में पहुंचा
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस में डोटासरा का सरकार पर हमला, बोले-दो साल में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं
यूएई ने अजरबैजान से सदर्न गैस कॉरिडोर में हिस्सेदारी के लिए किया समझौता, 3500 किलोमीटर का पाइपलाइन नेटवर्क शामिल
जेपी नड़डा ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष के रूख को गैर जिम्मेदाराना करार दिया, कहा-सरकार संसद को देगी जानकारी
सीबीएसई ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड : खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे छात्र, स्कूल से करना होगा संपर्क