4. 90 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी रोशन हो रहे सरकारी कार्यालय

21 पंचायतों के 53 लाख और पुलिस थाने का 5 लाख बिजली बिल बकाया

4. 90 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी रोशन हो रहे सरकारी कार्यालय

नोटिस देकर कनेक्शन काटने की चेतावनी देने के बाद भी बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया।

नैनवां। बिना बिजली का बिल जमा करवाए सरकारी कार्यालय रोशन हो रहे है। डिस्कॉम विभाग केवल नोटिस देकर बिल जमा करवाने  के लिए गुहार लगा रहे है,लेकिन किसी आम उपभोक्ता का बिल जमा नहीं करवाये जाने पर अधिकारी उनका  कनेक्शन विच्छेद कर देते है। नैनवां उपखण्ड क्षेत्र में डिस्कॉम विभाग की ऐसी ही सरकारी महकमों पर मेहरबानी देखने को मिल पा रही है।

4 करोड़ 90 लाख बकाया
 प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के डिस्कॉम विभाग के दो सरकारी कार्यालयों सहित 21ग्राम पंचायतों पर 4 करोड़ 90 लाख रुपए बिलों की राशि बकाया चल रही है। जिसका डिस्कॉम विभाग बार-बार नोटिस देकर कनेक्शन काटने की चेतावनी देने के बाद भी विभागों द्वारा बिलों का भुगतान नहीं किया गया। डिस्कॉम के सहायक राजस्व अधिकारी अरुण जैन ने बताया कि डिस्कॉम विभाग ने नैनवां नगरपालिका पर नवंबर 23 से नलकूप,कार्यालयों सहित अन्य पालिका संस्थानों पर 4 करोड़ 32 लाख , थाने पर डिस्कॉम विभाग के 5 लाख बकाया चल रहे है। नोटिस देकर कनेक्शन काटने की चेतावनी देने के बाद भी बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया। 21 पंचायतों पर 53 लाख बकाया- सहायक राजस्व अधिकारी अरुण जैन ने बताया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाचोला पर 1 लाख 86 हजार, बालापुरा पंचायत पर 37 हजार, बामन गांव पर 1 लाख 32 हजार, बांसी पंचायत पर 43 हजार,भजनेरी पर 44 हजार, डोडी पर 1 लाख 83 हजार, डॉकून पर्व 2 लाख 55 हजार, दुगारी पर1 लाख 55 हजार, फूले ता पर्व 44 हजार, गंभीरा पर 21 हजार, गुढ़देवजी पर 23 हजार, गुढ़सदावर्तीय पर 1 लाख 11 हजार,जजा वर पर्व40 हजार, खानपुरा पर 49 हजार, कोलाहेड़ा पर 1 लाख 63 हजार,मरा पंचायत पर 13 हजार, मोडसा पर 15 हजार, रजलावता पर 87 हजार, सादेडा पर्व 1 लाख, सिसौला पर 1 लाख 23 हजार सुवनिया पंचायत पर डिस्कॉम विभाग के 94 हजार बकाया चल रहे हैं।

इनका कहना है 
सरकारी कार्यालयों सहित पंचायतों के जिम्मेदारों को नोटिस दिया जा चुका है अब बकाया बोलो का भुगतम नहीं किया तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
- अरूण जैन, सहायक राजस्व अधिकारी डिस्कॉम

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर