असर खबर का - ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया मेहराना विद्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही हरकत में शिक्षा विभागं

असर खबर का - ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया मेहराना विद्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश

विद्यालय का नाम नया होना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

गुडली। मेहराना विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और परिसर में जगह-जगह फैल रही गंदगी को लेकर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही हरकत में आते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के आदेश जारी किए। जानकारी के अनुसार दैनिक नवज्योति में एक दिन पहले ही विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई थी। शुक्रवार दोपहर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्चना कुमारी तंवर विद्यालय पहुंची और निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रिंसिपल शालिनी सोनी को निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय में बालक और बालिकाओं के लिए अलग से टॉयलेट होना चाहिए। वह भी साफ सुथरा और टाइल्स लगी होनी चाहिए। विद्यालय की पुताई होनी चाहिए।

विद्यालय का नाम नया होना चाहिए और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं मेहराना विद्यालय की रंगाई पुताइ के काम में सिंता सरपंच सुनीता मीणा भी भामाशाह के  रूप में बड़ा सहयोग कर रही हैं। मेहराना गांव के युवाओं ने एक संगठन बनाकर विद्यालय के विकास के लिए पैसे जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पोषाहार प्रभारी, विद्यालय प्रिंसिपल, शिक्षिका को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द काम किया जाना चाहिए। इसके आदेश जारी किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा