असर खबर का - तीन साल से टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिली राहत

20 दिन में होगा काम पूरा

असर खबर का - तीन साल से टूटी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू, किसानों को मिली राहत

इस मामले को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया था।

नमाना रोड़। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तीन वर्षों से टूटी हुई पुलिया के कारण किसानों को कृषि कार्य और धान मंडी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दुपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करना पड़ता था, जबकि बड़े वाहन चार किलोमीटर का लंबा रूट तय करके ही क्षेत्र में प्रवेश कर पाते थे। इस वजह से बड़े हादसों की संभावना बनी हुई थी।  इस मामले को दैनिक नवज्योति ने 11 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण के लिए टेंडर जारी किया और कार्य शुरू किया। सहायक अभियंता मनीष मीणा  ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और लगभग 20 दिवस में यह पूर्ण हो जाएगा। 

प्रमुखता से मु्द्दा उठाने पर ग्रामीणों ने कहा थैंक्स
क्षेत्र के किसान कालूलाल मीणा, टीकम मीणा, भाजपा खटकड़ मंडल प्रतिनिधि बलराम यादव, विशाल, रोहित सहित अन्य ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति की ओर से किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाने पर थैंक्स कहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला  असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, निर्माण शुरू।
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर