ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

पिछले 5 साल से ठीक नही थी मानसिक स्थिति

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत
कस्बे में शनिवार सुबह वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेल से कटने मृतक का शव रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत हालत में मिला।

अरनेठा। कस्बे में शनिवार सुबह वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेल से कटने  मृतक का शव रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत हालत में मिला। 

 एएसआई लक्ष्मीचंद के अनुसार शनिवार सुबह हुए इस हादसे में बिरधीलाल उम्र 70 वर्ष पुत्र पन्नालाल कोली निवासी अरनेठा की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतक की पहचान की। सूचना पर पहुंची के पाटन पुलिस को दी। रिपोर्ट में मृतक के पुत्र अशोक महावर ने बताया पिछले 5 साल से उसके पिता बिरधीलाल की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। घर से अनेक बार बिना बताए निकल जाते हैं। उधर, के पाटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे। अरनेठा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अंतरीप शर्मा, डॉक्टर अतीक शाह कुरेशी से पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के पुत्र को सुपुर्द की । 

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब

ग्रामीणों ने बताया परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। परिवार काफी गरीब परिवार हैं। मृतक 5 वर्ष  पूर्व बेलदारी का कार्य करता था । मृतक की  पिछले कई सालों से मानसिक स्थिति से ठीक नही थी। वर्तमान में बड़ा पुत्र कोटा बेलदारी का करता हैं। छोटा पुत्र कस्बे में ही मजदूरी करता हैं। एक पुत्री हैं जो अरनेठा ही रहती हैं। मृतक की पत्नी की 5 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी हैं । 

हाथ कटकर बबूल के पेड़ पर लटका 

 शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति का शरीर काफी बिखरा गया था । सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी,पेट के नीचे का हिस्सा बुरी तरह बिखर गया था। एक हाथ धड़ अलग हो गया और उछल कर पास ही मौजूद बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव क्षत विक्षत होने के कारण डॉक्टर टीम को मौके पर आकर पोस्टमार्टम करना पड़ा ।

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन