सर्दी में भी पेयजल को तरस रही जनता

दो माह से मोटर खराब होने से बढ़ी समस्या

सर्दी में भी पेयजल को तरस रही जनता

ग्राम पंचायत के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान।

सांवतगढ़। हिंडोली उपखंड की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के निमोद गांव में पिछले 2 महीने से समेला महादेव वाले रोड पर बनी टंकी वाली मोटर खराब है। ऐसे में सर्दी में भी महिलाओं को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है और महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर है। पेयजल की बड़ी समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने टंकी के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर पिछले 2 महीने से ग्राम पंचायत को अवगत कराते आ रहे हैं लेकिन पंचायत प्रशासन द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनकी लापरवाही के कारण हम दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं जिससें खेत कुएं पर जाने के लिए देरी हो जाती है और काम समय पर नहीं हो पता है। हम सब तो खेती पर निर्भर हैं। अब आधे से ज्यादा समय तो पानी की व्यवस्था करने में ही लग जाता है तो फिर खेती का काम कब करें। यह सब समस्याएं हमने ग्राम पंचायत प्रशासन को भी बताई लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन ने आज दिन तक कोई भी समाधान नहीं किया है। 

इनका कहना है...
मुझे कल ही ग्रामवासी बंसीलाल और फोरु लाल ने अवगत करवाया है तीन से चार दिन में मोहल्ले वासियों को नई मोटर दिलवा दी जाएगी। पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- अर्चना कंवर,पंचायत समिति सदस्य हिंडोली।

अगर ग्राम पंचायत पर सुनवाई नहीं हो रही है ग्रामवासी मुझे लिखित में दे सकते हैं,उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- पियूष जैन, विकास अधिकारी हिंडोली।

ग्रामीणों की पीड़ा
जब पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी ग्राम पंचायत समय पर काम नहीं कर पा रही है तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 5 सालों में ग्राम पंचायत ने क्या ही काम किया होगा।
- राकेश बैरवा, निमोद।

Read More शिक्षा मंत्री के बयान से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कहा- सरकारी स्कूलों में मौजूद धार्मिक स्थलों पर होगी कार्रवाई

पिछले 2 महीने से पानी की समस्या को लेकर परेशान है। कई बार सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- शांती मीणा,निमोद

Read More जल संसाधन विभाग : भूमि अधिग्रहण मामलों की त्वरित जांच के दिए आदेश, 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

टंकी वाली मोटर खराब होने से पानी की व्यवस्था के लिए दूर जाकर पानी लाना पड़ता है जिस खेत कुएं पर जाने के लिए देरी हो जाती है। ग्राम पंचायत वाले सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
-  मीणा,निमोद।
 
ग्राम पंचायत को बार-बार अवगत करवाने पर भी ग्राम पंचायत प्रशासन वाले कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है।
- प्रशन मीणा,निमोद।

Read More जल्द अमीर बनने के जुनून में पकड़ी अपराध की राह, चार आरोपी गिरफ्तार 

मोटर खराब होने से अब तक ग्राम पंचायत के चार से पांच बार चक्कर लगा चुका हूं लेकिन ग्राम पंचायत में कोई मिलता ही नही हैं जिससे समस्या बता सकूं। फोन भी नही उठाते है।
- लादू मीणा,निमोद।

सरपंच ने नही दिया जवाब
इस समस्या के बारे में जब सावंतगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच रामसिंह मीणा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल