घोसुंडा बांध पर 17,बस्सी में 8 व गंगरार में 5 इंच बारिश

झमाझम से नदी-नाले उफान पर,जलाशयों में आया पानी

 घोसुंडा बांध पर 17,बस्सी में 8 व गंगरार में 5 इंच बारिश

नवज्योति,चित्तौड़गढ़। नगर एवं जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर मंगलवार दोपहर तक चलता रहा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जलाशयों में पानी की तेजी से आवक बढ़ने के साथ ही कई खेतों में पानी भरने से फसलों के खराबे की चिंता सताने लगी है।

चित्तौड़गढ़।  नगर एवं जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर मंगलवार दोपहर तक चलता रहा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।  जलाशयों में पानी की तेजी से आवक बढ़ने के साथ ही कई खेतों में पानी भरने से फसलों के खराबे की चिंता सताने लगी है।


लगातार हो रही बारिश से कोटा मार्ग पर चित्तौड़गढ़ के समीप स्थित निलिया महादेव में भी तेजी से झरना बहने लगा, जिसे देखने के लिए मंगलवार को कई लोग नीलिया महादेव पहुंचे । इसी तरह बड़ोदिया- घटियावली मार्ग स्थित धोतेश्वर महादेव मंदिर के समीप बहने वाला झरना भी तेजी से बहने लगा। इस झरने को देखने के लिए भी कई लोग पहुंचे।  निकटवर्ती घटियावली मार्ग पर गंभीरी नदी के पानी यहां स्थित पुलिया के ऊपर आने से वाहनों के लिए इस पुलिया पर आवागमन कभी भी बंद होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश के कारण नगर के मध्य से बह कर गुजरने वाली गंभीरी नदी और बेड़च नदी भी उफान के साथ बहने लगी है ।


गत 24 घंटे में निकटवर्ती घोसुंडा बांध में लगभग 17 इंच बारिश होने से घोसुंडा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने की जानकारी है । इसी तरह 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में 7 इंच से भी अधिक बारिश दर्ज की गई । बस्सी में इस अवधि में 8 इंच बारिश होने की जानकारी है। इसी तरह गंगरार में 129 मिमी, कपासन 101, भूपालसागर 105,राशमी 53,बेगूं 108,निम्बाहेड़ा 38,भदेसर 31,बड़ीसादडी में 12 मिमी बारिश दर्ज होने की जानकारी है। 23 फीट गंभीरी बांध का जल स्तर लगभग 17 फीट तक पहुंच चुका है।

 

Read More त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल

Read More श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा का अनोखा तोहफा, बेटे के 97% आने पर चांदी की किताब चढ़ाई

 

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट, कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री पार Weather Update : राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट, कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री पार
राजस्थान में गर्मी की लहर जारी, दिन और रात दोनों गर्म हो रही। मौसम विभाग ने 19 जिलों में हीटवेव...
राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात, हिन्द-प्रशांत में स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता की जताई प्रतिबद्धता
अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर अफवाहों पर चिंता जताई, कहा- पेट्रोल-डीजल सीमित मात्रा में मिलने से जनता परेशान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से राजस्थान बन रहा सेमीकंडक्टर हब, ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर किया गया विकसित
तेल उत्पादन बढ़ाने में विफल केन्द्र सरकार : देश में बढ़ा संकट, गोहिल ने कहा- सरकार जो कहती हैं, वह करती नहीं
प्रदेश में बंद रहेंगी कैमिस्ट की दुकानें, जयपुर में कैमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप दुकानें खुली रखने का किया फैसला
चंद्रयान-3 के "हॉप" प्रयोग ने चंद्रमा के छिपे रहस्यों को किया उजागर, वैज्ञानिकों को दक्षिणी ध्रुव पर मिली 'रेगोलिथ हेटेरोजेनिटी'