दोहराया थ्री इडियट फिल्म का सीन : ट्रेन में बेहोश बुजुर्ग को युवक ने बाइक से ले जाकर अस्पताल की इमरजेंसी में उतारा

फिलहाल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

दोहराया थ्री इडियट फिल्म का सीन : ट्रेन में बेहोश बुजुर्ग को युवक ने बाइक से ले जाकर अस्पताल की इमरजेंसी में उतारा
चूरू में ट्रेन पहुंचने पर उसके पिता 65 वर्षीय भलेराम की तबीयत बिगड़ गई, वह ट्रेन में बेहोश हो गए और उनका शरीर ठंडा हो गया।

चूरू। बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन में रविवार सुबह शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी  ट्रेन में शुगर लेवल लो होने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गया। इसी दौरान दोस्त को ट्रेन में छोड़ने के लिए आए एक युवक ने बुजुर्ग हालत को समझा और तुरंत थ्री इडियट फिल्म का सीन दोहराते हुए बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर उसे डीबी अस्पताल ले जाकर बाइक को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा दिया। डॉक्टर व नसिंर्ग स्टॉफ ने तुरंत रोगी की जांच की, जिसमें रोगी की शुगर लेवल लो आई। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर उसकी जान बचायी। फतेहाबाद हरियाणा निवासी रणसिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर वापस बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गए।

चूरू में ट्रेन पहुंचने पर उसके पिता 65 वर्षीय भलेराम की तबीयत बिगड़ गई, वह ट्रेन में बेहोश हो गए और उनका शरीर ठंडा हो गया। ट्रेन चूरू से चल चुकी थी। तभी परिवार के लोगों ने ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोक लिया। इसी दौरान इसी ट्रेन में  दोस्त को छोड़ने के लिए प्लेटफार्म पर आया युवक शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को बाइक पर पीछे की सीट पर बैठकर थ्री इडियट फिल्म की स्टॉइल में डीबी अस्पताल के लिए रवाना हो गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती हैं, उसकी हालत अब खतरे से बाहर हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा को खुली चुनौती...
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला
अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी
कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम
आरजीएचएस में कार-टी सेल थेरेपी शामिल, अधिकतम 30 लाख रुपए की सीमा तय
रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान, रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेनें