घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू पहुंचे जयपुर, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया स्वागत

घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू पहुंचे जयपुर, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के जन घोषणा-पत्र क्रियान्वयन की दूसरी समीक्षा बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से गठित घोषणा-पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू एवं सांसद अमर सिंह जयपुर पहुंचे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के जन घोषणा पत्र क्रियान्वयन की दूसरी समीक्षा बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी की ओर से गठित घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन ताम्रध्वज साहू एवं सांसद अमर सिंह शनिवार को जयपुर पहुंचे। गहलोत ने सीएमआर में इनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पर चुनाव घोषणाओं पत्र की क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  

ताम्रध्वज साहू के जयपुर दौरे से पहले सीएम गहलोत ने हाल ही में जनघोषणा पत्र पर अब तक हुए कामकाज की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने विभागों में घोषणा पत्र पर हुए कामों की समीक्षा करें और देखें कि सरकार ने कितने वादे पूरे कर दिए है। साथ ही शेष घोषणाओं पर तेजी से काम करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार   केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार  
सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं। केन्द्र सरकार ने 'कैशलेस...
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक पर तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन: डेरेक ओ' ब्रायन का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, बोले-सरकार पश्चिम बंगाल में कुछ ज्यादा ही व्यस्त
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण, राजस्थान के वन अधिकारियों और वालंटियर्स पुरस्कार से सम्मानित 
खल्लारी रोपवे हादसा: जिला प्रशासन ने संचालक कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, एक महिला की मौत अन्य 16 घायल 
गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को का दावा: बोले लेनिनग्राद क्षेत्र के ऊपर 50 से अधिक ड्रोन नष्ट, ड्रोन हमले को नाकाम करने की कार्रवाई जारी
सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार : 5 माह के मासूम की मौत; एक दर्जन महिला-पुरुष घायल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग आज जारी करेगा संशोधित मतदाता सूची, 28.06 लाख लंबित मतदाताओं के डेटा का हो चुका है निपटारा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज