पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण : पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए बनाए जाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट - पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण : पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए बनाए जाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट - पर्यटन मंत्री
पर्यटन मंत्री को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही आमजन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जयपुर। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान को और अधिक ट्यूरिज्म फ्रेंडली बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र के उन्नति के लिए मध्यम व निम्न आय वर्ग पर भी फोकस किया जाएगा।


पर्यटन मंत्री ने अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा कई नवाचार आरंभ किए गए थे जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के विकास में सहयोगी बने थे, उन्हें त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्यूरिज्म सर्किटों को भी विकसित किया जाएगा। शीघ्र ही पर्यटन विभाग तथा राजस्थान पर्यटन विकास निगम की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर्यटन मंत्री को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही आमजन ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान