सचिवालय में 3 मंत्रियों ने संभाला पदभार, अन्य मंत्री शुभ मुहुर्त के इंतजार में

सचिवालय में 3 मंत्रियों ने संभाला पदभार, अन्य मंत्री शुभ मुहुर्त के इंतजार में

सचिवालय मंत्रालय भवन में आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पदभार संभाला। वहीं मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली। मंत्री प्रताप सिंह ने भी सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के मंत्रीमंडल पुनर्गठन और विभाग आवंटन के बाद अब मंत्रियों ने सचिवालय में पदभार संभालना शुरू कर दिया है। वहीं कई मंत्री अभी भी शुभ मुहर्त का इंतजार कर रहे हैं। पदभार संभालने के बाद विभागीय अधिकारियों और समर्थकों ने उनसे मुलाकात की और बधाई दी।

सचिवालय मंत्रालय भवन में आपदा राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पदभार संभाला। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महत्वूपर्ण विभाग की जिम्मेदारी सरकार ने दी है। ओलावृष्टि हो या सूखा, कोरोना आपदा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी को लेकर भी उन्होंने कहा कि कैसे सरकारी कामकाज समय पर हो इसके लिए मॉनिटरिंग की व्यवस्था करेंगे।

वहीं मंत्री बीडी कल्ला ने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली और कहा कि मेरे लिए यह विभाग नया नहीं है। मेरे लिए ऊर्जा, पीएचईडी नए थे। इसमें तो पहले भी 4 बार रह चुका हूं। सबसे पहले अंग्रेजी विषय की शुरूआत मैंने ही की थी। अब सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले हैं। इन्हें बेहतर बनाना अच्छी शिक्षा देने का काम करेंगे। तबादलों पर अभी बैन लगा हुआ है। जल्द पॉलिसी बनाई जाएगी। मंत्री प्रताप सिंह ने भी सचिवालय पहुंचकर पदभार संभाला है। उन्होंने कहा कि विभाग कोई भी हो जनता का काम महत्वपूर्ण है। जनता के काम को प्राथमिकता में रखा जाएगा। इसके साथ ही अन्य मंत्री भी कल पदभार संभालेंगे। इसके बाद विभागीय कामकाज गति पकड़ पाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नई तस्वीर साझा, तेजी से वायरल हो रही।...
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान
अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक